हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों में जुटी संयोजन समिति, घर-घर आमंत्रण और तुलसी कलश यात्रा का खाका तय

ग्रेटर नोएडा। आगामी 1 फरवरी को आयोजित होने वाले “हिन्दू सम्मेलन” को लेकर शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई बस्ती क्षेत्र की संयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गामा-2, डेल्टा-3 एवं आशियाना ऑर्चिड में निवास कर रहे नागरिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को भव्य एवं प्रभावी स्वरूप देने के लिए क्षेत्र में घर-घर जाकर नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही सम्मेलन से पूर्व भव्य तुलसी कलश यात्रा निकाले जाने की रूपरेखा भी तय की गई। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, जनसंपर्क, अनुशासन तथा सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर संयोजन समिति के अध्यक्ष चौधरी विजय पाल नागर सहित जी.पी. गोस्वामी, संदीप सिंह, सुशील भाटी, कौशल गुप्ता, प्रेम सिंह अवाना, नेपाल सिंह, रूपा गुप्ता, अभिषेक मेवाड़ा, राम कुमार धामा, विनीता सिंह, विशाल कौशिक समेत अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन समाज को एक सूत्र में जोड़ने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक का समापन सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

यह भी देखे:-

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को दी गईं विज्ञान की किताबें, दूसरे आरोपियों जैसा ही मिल रहा खाना
देहदान अंगदान समिति की जानकी बल्लभ नाम से नई शाखा कासना में गठित
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम
गौतमबुद्धनगर : डीएम बी.एन. सिंह और एसएसपी लव कुमार ने जनपदवासियों को दुर्गा पूजा, रामनवमी व विजय दशम...
उत्तर प्रदेश : पेट्रोल 94.94 और डीजल 86.89 रुपये प्रति लीटर, दीपावली उपहार
सेंट जोसेफ स्कूल पर 21 हजार रुपये का जुर्माना, कूड़े का निस्तारण न करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने...
प्रधानमंत्री आवास योजना अपीलिएट समिति में डॉ. राहुल वर्मा को सदस्य के रूप में नामित
डीएम सुहास एल.वाई  की अध्यक्षता में  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में स्वयं सहायता समू...
किसान एकता संघ संगठन की यमुना प्राधिकरण के खिलाफ आन्दोलन को लेकर हुई पंचायत
नोएडा : लाठी चार्ज में किसान की हुई मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर उन्हे श्रद्धांजलि दी, प...
कोरोना महामारी के बीच अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान
महिला शक्ति सामाजिक समिति - विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाल अधिकार पर कार्यशाला का आयोजन
Chandrayaan-3: चांद की सतह पर पहुंचा हिंदुस्तान, पीएम ने कहा- ये विकसित भारत का क्षण
निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे, सत्याग्रह जारी रहेगा - राहुल गांधी
गांधी जयंती पर नन्हे बच्चों ने दी श्रद्धांजलि, जी.डी. गोयंका स्कूल में सादगी और सत्य का संदेश गूंजा
इस्कॉन ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव