दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

अधिवक्ताओं से भरा बार सभागार, न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

गौतम बुद्ध नगर। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को बार सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मनोज भाटी (बोडाकी) ने अध्यक्ष तथा शोभा राम चंदीला ने सचिव पद की शपथ ली। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता देवी शरण शर्मा ने समस्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह के मुख्य अतिथि अजित कुमार, न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं प्रशासनिक जज, गौतमबुद्धनगर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल श्रीवास्तव (जनपद न्यायाधीश), रविन्द्र नाथ दुबे (पीठासीन अधिकारी, कॉमर्शियल कोर्ट), वत्सल श्रीवास्तव (पीठासीन अधिकारी, एमएसीटी कोर्ट) तथा अजय कुमार (आईपीएस, अपर पुलिस आयुक्त) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी, पूर्व पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष नगसेन चंदेला, सतीश कुमार, राम शरण नागर, राजेन्द्र नागर, विजय सिंह चौधरी, संजय सिंह भाटी, विपिन कुमार भाटी, राजकुमार नागर, जगत पाल भाटी सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। पूर्व सचिव सुनील राव समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष अधिवक्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में बार और बेंच के सौहार्द, न्यायिक मर्यादाओं तथा अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को और सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में एक साथ 17 शौचालय आम जनता के लिए खुले, डॉ. महेश शर्मा, तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह व ...
दीपावली केवल दीपों का त्यौहार नहीं, बल्कि समाज में एकता और सहयोग का प्रतीक हैः अनिता चौधरी
यमुना प्राधिकरण: डाटा सेंटर पार्क की योजना इसी माह आएगी
पब्लिक इण्टर कालेज जहाँगीरपुर के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
Arvind Kejriwal in Ayodhya: दिल्ली के सीएम ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- हर किसी को ...
2024 के बजट से प्रमुख निष्कर्ष, बता रही हैं सीए फाल्गुनी श्रीवास्तव
स्थानीय लोगों को सस्ती दरों पर इलाज व शिक्षा नहीं मिलने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन करेंगा पैदल मार्...
Lakhimpur Kheri Live: श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने धनौरी में 672 भू-स्वामियों को किया 07% आबादी भूखंडों का आवंटन
उ.प्र. रेरा रियल एस्टेट अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित और प्रमाणित करेगा
गौतम बुद्ध नगर में श्रम बंधु एवं बाल श्रम जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न
डिस्काउंट के नाम पर ऑनलाइन दी जा रही है नकली दवाइयां: सुरेश गुप्ता, गौतमबुद्ध नगर केमिस्ट एंड ड्र...
एस्टर पब्लिक स्कूल में हर्षौल्लास एवं धूम धाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
शारदा विश्विद्यालय में कंटेंपरेरी डेवलपमेंट एंड डिबेट्स इन क्रिमिनल लॉ पुस्तक का विमोचन
कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन, जिलाधिकारी ने महापुरुषों के वि...
यूपी चुनाव 2022: सियासी प्रयोगशाला में मायावती का ‘बीएम’ समीकरण, ब्राह्मणों के साथ-साथ मुस्लिमों को ...