तेज रफ्तार का कहर: नाले की दीवार तोड़ पानी से भरे बेसमेंट में गिरी कार, इंजीनियर की मौत

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार नाले की दीवार तोड़ते हुए पानी से भरे एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में जा गिरी। हादसे में कार चालक इंजीनियर की मौत हो गई। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बाहर निकाला जा सका।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना रात करीब 12:30 बजे सेक्टर-150 मोड़ पर हुई। पीआरवी के माध्यम से थाना नॉलेज पार्क को सूचना मिली कि एक कार अनियंत्रित होकर नाले की बाउंड्री तोड़ते हुए मॉल के बेसमेंट में भरे पानी में गिर गई है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग, SDRF और NDRF की टीमों को बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से कार चालक को बचाने का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय युवराज मेहता, पुत्र राजकुमार मेहता, के रूप में हुई है। वह सेक्टर-150 का निवासी था और एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। बताया गया कि वह रात में ड्यूटी से लौट रहा था।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण पर कार्यशाला का आयोजन
तीन देशों की पॉड टैक्सी के संचालन की रिपोर्ट यीडा को सौंपी
डिजीलॉकर पर फैमिली आईडी को एक्सेस कर सकेंगे प्रदेश के नागरिक
दिल्ली सरकार : शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ की सहायत,, ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र
किसान संगठनों की बैठक में आंदोलन को तेज करने हुआ फैसला
जीएल बजाज ने पौधारोपण अभियान चलाया
शारदा विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट को मिला महानिदेशक एनसीसी पदक
कलक्ट्रेट सूरजपुर में मनाया गया संविधान दिवस
सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया ओखला पक्षी अभ्यारण्य,ओमेक्स कनाट प्लेस एवं नेहरू ताराम...
शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च में कार्यशाला का आयोजन
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
ग्रेटर नोएडा में अपंजीकृत फैक्ट्रियों के लिए सेक्टरवार शिविर, जल्द शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया
श्री साई अक्षरधाम मन्दिर किया गया भजन एवम रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म, स्नान
कृषि कानून के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किया 5 सितंबर को महापंचायत का ऐलान