काशी विश्वनाथ धाम में मुख्यमंत्री योगी ने किया पूजन, काल भैरव से की जनकल्याण की कामना
वाराणसी, 17 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath शनिवार को वाराणसी पहुंचे। चंदौली में इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीधे काशी नगरी पहुंचे, जहां उन्होंने Kashi Vishwanath Temple में विधिवत दर्शन-पूजन किया और काशी कोतवाल Kaal Bhairav Temple में मत्था टेककर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह जनवरी माह में वाराणसी का दूसरा दौरा बताया जा रहा है। मंदिर परिसर में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और जनकल्याण, शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
काल भैरव मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद छोटे बच्चों से आत्मीय बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। इस दौरान उन्होंने दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भी भेंट कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन से काशी में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
