जनपद में घने कोहरे के दृष्टिगत क्या करें क्या न करें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

गौतमबुद्धनगर 16 जनवरी, 2026 : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनहित में क्या करें क्या न करें से संबंधित एडवाइजरी जारी की गई है।

कोहरे से सतर्कता ही सुरक्षा है: राहत

1. रफ्तार कम रखेंः तेज़ गति में वाहन पर नियंत्रण मुश्किल हो जाता है इसलिए धीमी गति में वाहन को चलायें।
2. लो-बीम/फॉग लाइट का प्रयोग करें: कोहरे में फॉग लाइट का प्रयोग अवश्य करें।
3. सेफ डिस्टेंस बनाए रखेंः आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी रखें।
4. लेन बदलने से बचेंः अनावश्यक ओवरटेकिंग न करें, इससे दुर्घटना की संभावना हो सकती है।
5. इंडिकेटर और हॉर्न का सही उपयोग करें: मोड़, चौराहे और ओवरटेक से पहले संकेत दें।
6. ज़रूरत हो तो रुकेंः दृश्यता बहुत कम हो तो सुरक्षित स्थान पर वाहन रोकें।

सर्दियों में क्या करें और क्या न करें

क्या करें

1. गर्म कपड़े पहनें – कई लेयर वाले कपड़े, टोपी, मफलर और मोज़े ज़रूर पहनें।
2. गरम भोजन और पेय लें -सूप, गरम पानी, हर्बल चाय शरीर को गर्म रखते हैं।
3. धूप में बैठें – सुबह की हल्की धूप विटामिन-D देती है और इम्यूनिटी बढ़ाती है।
4. बुजुर्गों व बच्चों का ध्यान रखें – उनकी सुरक्षा और गर्म कपड़ों की जाँच करें।

क्या न करें
1. हल्के कपड़े न पहनें – हल्के कपड़े पहनने से सर, कान और पैर में ठंड लग सकती हैं
2. ठंडा पानी या ठंडी चीजें न खाएँ – इससे सर्दी-जुकाम बढ़ सकता है।
3. हीटर/अंगीठी बंद कमरे में न चलाएँ – कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से खतरा ।
4. पानी कम न पीएँ – ठंड में भी हाइड्रेशन उतना ही ज़रूरी है।

ठंड लगे तो अलाव जलाओ… लेकिन दूरी रखो, सुरक्षा निभाओ !

क्या करें (DO’s):
•खुली व हवादार जगह पर ही अलाव जलाएँ ताकि धुआँ जमा न हो।
•सूखी लकड़ियों का उपयोग करें, प्लास्टिक या कचरा बिल्कुल न जलाएँ।
•अलाव के आसपास सुरक्षित दूरी बनाए रखें, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए।
•पानी/रेत पास रखें ताकि अचानक आग बढ़ने पर तुरंत बुझाया जा सके।

क्या न करें (DON’Ts):
•भीड़-भाड़ या बंद जगहों में अलाव न जलाएँ।
•ज्वलनशील चीजें (पेट्रोल, डीज़ल, स्प्रे आदि) अलाव के पास न रखें।
•कपड़ों को बहुत पास सुखाने का प्रयास न करें, आग पकड़ सकती है।
•अलाव को बिना देखरेख के न छोड़ें, जाते समय पूरी तरह बुझा दें।

सर्दियों में इम्यूनिटी मज़बूत रखेंः क्या आप ये कर रहे हैं?
1. संतुलित व पौष्टिक आहार लें: मौसमी फल-सब्ज़ियाँ, आंवला, अदरक, लहसुन, हल्दी और प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करें।
2. नियमित व्यायाम व धूप लें: हल्का व्यायाम, योग और रोज़ाना धूप लेने से विटामिन-D मिलता है, जो इम्यूनिटी के लिए आवश्यक है।
3. पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण: 7-8 घंटे की गहरी नींद लें और तनाव से बचें; अच्छी नींद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
4. स्वच्छता और पर्याप्त तरल पदार्थः हाथ धोते रहें, गर्म पानी पिएँ और हर्बल काढ़ा /सूप लें ताकि शरीर हाइड्रेट और संक्रमण से सुरक्षित रहे।

यह भी देखे:-

कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच की मांग, अभाविप ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर आईआईएमटी कॉलेज ने किया पौधारोपण
खुद के फ्लैट में रहने का ख्वाब देख रहे 1300 और खरीदारों के लिए राहत की खबर
GIMS Launches First Public Hospital
जीएल बजाज में मेन्टल हेल्थ कोंन्क्लेव का आयोजन
यूपीआईटीएस 2026 में घुलेगी कासगंज की सोनपापड़ी और मथुरा के पेड़ों की मिठास
यूपी: पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बनाने पर मायावती का कांग्रेस पर हमला, कहा- ये उनका चुनावी हथकंडा
एनसीआर में लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
किसान आंदोलन: आज होगा चक्का जाम, जाम से बचना है तो जान लें पूरा शेड्यूल
राष्ट्रीय स्तर पर बनेगा सीनियर सिटिजन फोरम
ग्रेनो प्राधिकरण की डाटा सेंटर स्कीम लांच, पंजीकरण मंगलवार से ही शुरू
आगामी त्योहारों को लेकर एडीसीपी और एसीपी ने की मीटिंग
दिल्ली-मेरठ RapidX : सुरंग बनाने का काम पूरा, जल्द मिलेगा सफर करने का मौका
गांधी जयंती पर औद्योगिक सेक्टरों में चला विशेष स्वच्छता अभियान
YAMUNA AUTHORITY में सफाई एजेंसी के लिए निकाली गई निविदा में गड़बड़ी की शिकायत
ग्रेटर नोएडा : हिन्दू युवा वाहिनी की हुई बैठक, विपक्ष पर सीएम योगी को बदनाम करने का लगाया आरोप