ग्रेटर नोएडा के चौराहों और सेंट्रल वर्ज पर खिलेगा ‘कैलेंडुला’, पुष्प प्रदर्शनी से पहले शहर को मिलेगा रंगीन रूप

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडावासियों को आने वाले दिनों में शहर के प्रमुख चौराहों, ग्रीन बेल्ट और सड़कों के सेंट्रल वर्ज पर रंग-बिरंगे कैलेंडुला (गेंदे) के फूल खिले हुए नजर आएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित की जाने वाली इस वर्ष की पुष्प प्रदर्शनी का थीम फ्लावर ‘कैलेंडुला’ निर्धारित किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर उद्यान विभाग ने शहर को पहले से ही पुष्पमय बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों को एडॉप्शन पर लेने वाली एजेंसियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन एजेंसियों ने गोलचक्कर, ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज को गोद लिया है, वे सभी निर्धारित समयसीमा के भीतर कैलेंडुला के पौधे लगाना सुनिश्चित करें, ताकि फरवरी के अंत में प्रस्तावित पुष्प प्रदर्शनी से पहले इनमें फूल खिल सकें।

प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि शहर में कुल 40 गोलचक्कर, 45 ग्रीन बेल्ट और 17 सेंट्रल वर्ज एडॉप्शन पर दिए गए हैं। इन सभी स्थानों पर कैलेंडुला के पौधे लगाने के लिए एजेंसियों को पांच दिन का समय दिया गया है। उद्यान विभाग की टीम नियमित रूप से इसकी निगरानी करेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 26, 27 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च को सिटी पार्क में किया जाएगा। इससे पहले शहर के विभिन्न हिस्सों में कैलेंडुला के फूलों की मौजूदगी से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पुष्प प्रदर्शनी के प्रति लोगों में उत्साह भी देखने को मिलेगा।

बैठक में उप महाप्रबंधक एस.के. जैन, वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार, अजित भाई पटेल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

बीटा 1 सेक्टर की समस्याओं से सेक्टरवासी हैं परेशान, जल्द प्राधिकरण के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-75 स्थित गोल्फसिटी प्लाट-8 मार्केट से अवैध दुकानों को हटाया।
तीसरी ग्रेनो मोटिवेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप: राय स्पोर्ट्स अकादमी बनी ओवरऑल विजेता
अफगानिस्‍तान : तालिबान सरकार के मुखिया होंगे अब्‍दुल गनी बरादर!
भाकियू ( कृषक शक्ति ) ने शाहिद खान को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता
रियल एस्टेट परियोजना के नक्शे होंगे राजस्व विभाग के नक्शे से सुपर इम्पोज़, प्रोमोटर नहीं कर सकेंगे प...
वृद्धा आश्रम में सर्वोदय ममता फाउंडेशन द्वारा गर्म कपड़े और गजक वितरण, योगा से मिली शारीरिक और मानसि...
allahabad high court : बिजली विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी पर रोक
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह जी ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर स्वच्छकारो को ...
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में लगे गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्टाल पर पहुंचे सीएम योगी
आर.वी.सिंह बने जाट समाज ग्रेटर नोएडा के निर्विरोध अध्यक्ष
स्कूल 6 जनवरी तक बन्द, DM ने दिए निर्देश, आगामी एक सप्ताह तक भीषण ठंड के आसार
आनंद गिरि: सीबीआई की सख्ती पर रोए आनंद गिरि, आद्या और संदीप से पूछा, महंत से क्या दुश्मनी थी?
तय समय पर काम पूरा न करने पर ठेकेदार को काली सूची में डाला
होली पर्व की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
छठ पर्व पर दिल्ली में 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सियासी खींचतान के बीच ‘आप’ सरकार का ऐलान