नोएडा में हाईटेक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 5 साइबर ठग गिरफ्तार, 80 लाख रुपये फ्रीज

नोएडा। साइबर अपराधियों के खिलाफ नोएडा पुलिस के अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फेस-1 पुलिस ने सेक्टर-6 में संचालित एक हाईटेक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड समेत पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में जमा करीब 80 लाख रुपये की रकम को फ्रीज कराने के साथ ही भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ठगी से जुड़ा डेटा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, डी-16, सेक्टर-6 में संचालित इस फर्जी कॉल सेंटर से अनुज, राकेश कुमार, मनीष मंडल, शुभम सक्सेना और शहजाद अहमद देशभर के लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। आरोपियों का मास्टरमाइंड अनुज बताया गया है। एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि ये अपराधी खुद को इंश्योरेंस एजेंट बताकर लोगों को कॉल करते थे और बीमा पॉलिसी, रियल एस्टेट निवेश तथा लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।

जांच में सामने आया है कि ठगों का मुख्य निशाना वे लोग होते थे जिनकी बीमा पॉलिसी लैप्स हो चुकी थी। उन्हें कम समय में पॉलिसी मेच्योर कराने और मोटी रकम वापस दिलाने का झांसा दिया जाता था। इसके अलावा आसान लोन और रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर भी लोगों से 5 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक ऐंठे जाते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 कॉल डाटा शीट बरामद की हैं, जिनमें हजारों लोगों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज थे। इसके साथ ही 16 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक प्रिंटर मशीन भी जब्त की गई है। इन उपकरणों के जरिए कॉलिंग, फर्जी दस्तावेज और ठगी का पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायतें दर्ज हैं। ठगी से प्राप्त रकम को फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर बाद में आपस में बांट लिया जाता था।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। साइबर ठगी के इस बड़े खुलासे के बाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बीमा पॉलिसी, निवेश या लोन के नाम पर आने वाले संदिग्ध कॉल्स से सावधान रहें और किसी भी प्रकार की जानकारी या धनराशि साझा करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

यह भी देखे:-

गलगोटियास विश्वविद्यालय ने ईडीवॉय (EDVOY) शैक्षिक सेवाओं के सहयोग से ग्लोबल एजुकेशन फेयर का आयोजन कि...
आरoकेoएकेडमी ,शाहपुर कलां में  स्काॅलर सेरेमनी में प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया
घने कोहरे को लेकर परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, परिवहन विभाग ने रोड सेफ्टी के लिए वाहन चालकों से...
अखिलेश यादव बीजेपी और नीतीश पर बरसे, बड़ा बयान आया सामने, बोले- जीवन में कभी ऐसा......
शत प्रतिशत फैमिली आईडी कार्ड बनाने में जुटी योगी सरकार
पूर्वाचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति सेक्टर 31 द्वारा होगा छठ महा पर्व का आयोजन
नोएडा की बेटी अंशिका सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में लहराया देश का परचम
सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
आई0 टी0 एस0 डेन्टल काॅलेज ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
शातिर लुटेरे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
कोरोना : हर मौत मेडिकल लापरवाही नहीं मान सकते, मुआवजे से इनकार: सुप्रीम कोर्ट
थम नहीं रहा सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा विवाद, गुर्जर परिषद ने पुलिस से की एफआईआर दर्ज करने की मांग
भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेले का राजवर्धन सिंह, मंत्री, मध्यप्रदेश ने किया दौरा
एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का 27वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, B.Tech कार्यक्रम लॉन्च की घ...
14 दिन की न्यायिक हिरासत में आर्यन समेत आठ आरोपित, रिमांड आवेदन में आधार अस्पष्ट 
एक क्लिक में जानें क्या है आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन , कैसे मिलेगा इसका फायदा