मुठभेड़ के बाद पकडे गए शातिर लूटेरे

नोएडा : थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लूट का एक मोबाइल फोन, चोरी की बाइक, तमंचा व चाकू बरामद हुए हैं. पकड़े गए बदमाशों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है.

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रताप सिंह ने बताया बीती रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया. पुलिस को देख कर बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया और भागने का प्रयास किया. हालाँकि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को दबोच लिया. तलाशी में इनके पास से एक तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम राम, रिषभ और विमल बताए हैं. इनके पास से थाना क्षेत्र से ही लूटा गया एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने दर्जनों लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया.

यह भी देखे:-

पोर्नोग्राफी के मामले में अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले दो कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 40 गिरफ्तार
पुलिसकर्मी पर लगा परेशान करने और पैसा ऐंठने का आरोप
दिव्यांग किशोरी से रेप कर आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज
लापता बच्ची की मिली लाश
कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे दो आरोपित गिरफ्तार
देखें VIDEO, जब बच्चों की लड़ाई में बड़े कूदे और गलफ़त में कर डाली बेगुनाह की हत्या
15 साल पुराने मामले मेंश्रीकांत त्यागी को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया, उसे कोर्ट के ...
दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : सौतेला पिता बना हैवान, रिश्ते को किया शर्मसार, पढ़ें पूरी खबर
पार्टी के दौरान हुई मारपीट में एक शख्स की गई जान
लूटेरे ने बरामद करवाई यमुना एक्स्प्रेसवे से लूटी गई कार
कोर्ट के आदेश पर कंपनी के पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज
लूटपाट व मर्डर के बाद बदमाशों ने 4 महिलाओं से किया गैंग रेप
सीनियर के साथ मारपीट के आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, पीडित के पिता की सदमे से हुई मौत
बदमाशों के हौसले बुलंद , शराब कलेक्शन एजेंट से हथियार की नोंक पर लूट
हथियारबंद बदमाशों ने मोबाईल और नकदी लूटा