कड़कती ठंड में सेवा की मिसाल: मकर संक्रांति पर EMCT ने श्रमिकों को बांटी गरम चाय

ग्रेटर नोएडा, 15 जनवरी।
मकर संक्रांति के पावन पर्व और कड़ाके की ठंड के बीच एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (EMCT) ने मानवता और सेवा-भाव का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस सेवा अभियान के तहत करीब 400 घरेलू सहायिकाओं, Blinkit व Zepto के डिलीवरी कर्मियों, ऑटो चालकों, सुरक्षा प्रहरियों सहित अन्य परिश्रमी नागरिकों को सप्रेम गरम चाय वितरित की गई। इस दौरान कई बालाजी के पुजारियों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

EMCT के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल ठंड से राहत देना नहीं, बल्कि उन कर्मठ लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है, जो प्रतिदिन समाज की व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मकर संक्रांति जैसे पुण्य पर्व पर किया गया यह छोटा-सा प्रयास सामाजिक समरसता, करुणा और संवेदनशीलता का संदेश देता है।

सेवा अभियान को लाभार्थियों और स्थानीय नागरिकों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। श्रमिकों ने EMCT के इस आत्मीय प्रयास के लिए आभार जताते हुए कहा कि ऐसी पहलें उन्हें सम्मान और अपनत्व का एहसास कराती हैं।

EMCT ने स्पष्ट किया कि संस्था भविष्य में भी समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर परिश्रमी और वंचित तबकों तक सेवा और सहयोग पहुंचाने के अपने संकल्प पर निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस सेवा मुहिम में सरिता सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, सत्यम चौधरी और रश्मि पांडेय की सक्रिय उपस्थिति रही।

यह भी देखे:-

आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया
सिग्मा-1 बस स्टैंड के पास बीटा-2 पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
जेल में ऐसे पहुँचाया जाता था नशीला पदार्थ, सुन कर चौंक जाएंगे आप, सूरजपुर पुलिस ने किया भंडाफोड़,
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय “यूनिटी मार्च” में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट सह...
ग्रेटर नोएडा: पथिक स्टेडियम में होगा भव्य योगा शिविर का आयोजन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे मुख...
माइक्रोसॉफ्ट गुरुग्राम में गलगोटियास छात्रों का शैक्षणिक दौरा – नवाचार और तकनीक का अनूठा संगम
गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरुरतमंद परिवारों को दिए कपड़े और खिलौने
स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए बनेगी कमेटी, ग्रेनो वेस्ट में जल्द बनेगा अंतिम निवास
बसपा पहली बार करने जा रही नया प्रयोग, यूपी चुनाव जीतने के लिए मायावती की यह है प्लानिंग
रायन इंटरनेशनल स्कूल का संस्थापक दिवस एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न
भारतीय कुर्मी महासभा ने ग्रेटर नोयडा वेस्ट में गर्मी में राहत के लिए किया शरबत वितरण
सीएमए सीजीएम लॉजिस्टिक्स पार्क दादरी ने जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा को दान किए चिकित्सा उपकरण
आमरण अनशन पर बैठे प्रवीण भारतीय को मिल रहा है समर्थन, अधिकारीयों ने नहीं ली सुध
केंद्रीय बजट 2026 में शिक्षा और युवाओं पर फोकस सराहनीय — स्वदेश कुमार सिंह
“ऑपरेशन सिंदूर” की स्मृति में ग्रेटर नोएडा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
WHO बोला- 53 देशों में कोरोना वायरस की नई लहर का खतरा, यूरोप कोरोना महामारी का केंद्र