रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने मकर संक्रांति पर झुग्गीवासियों में वितरित की खिचड़ी
ग्रेटर नोएडा, 15 जनवरी।
मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा गुरुवार को सेक्टर ईटा–2 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पीछे, मिग्सन विंग्स सोसाइटी के निकट झुग्गियों में खिचड़ी पैकेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद परिवारों को खिचड़ी के पैकेट वितरित किए गए। रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर वितरण कार्य किया और मकर संक्रांति के पर्व को सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं के साथ मनाने का संदेश दिया।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करता रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
