मकर संक्रांति पर उद्योग–समाज की एकजुटता का संदेश

  • IBA एवं JK Industries के संयुक्त तत्वावधान में खिचड़ी सहभोज का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा, 15 जनवरी।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) एवं JK Industries के संयुक्त तत्वावधान में खिचड़ी सहभोज का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्लॉट नंबर 376, उद्योग केंद्र–2, इकोटेक–3, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ, जिसमें उद्यमियों, नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। आयोजन ने उद्योग, समाज और प्रशासन के बीच समरसता व एकजुटता का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्वलन वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी पी.के. अग्रवाल, IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय, IBA वाइस प्रेसिडेंट एवं JK Industries के फाउंडर नरेश कुमार चौहान, उपश्रम आयुक्त राकेश तिवारी द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारियों, उद्यमियों और गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

परिवर्तन और प्रगति का पर्व है मकर संक्रांति

इस अवसर पर IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि मकर संक्रांति परिवर्तन और प्रगति का प्रतीक है। जैसे सूर्य उत्तरायण होकर प्रकाश की ओर अग्रसर होता है, वैसे ही उद्योग और समाज को भी नई ऊर्जा व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिचड़ी विभिन्न अनाजों और दालों का संगम है, जो यह दर्शाता है कि उद्योग, श्रमिक, प्रशासन और समाज मिलकर ही एक मजबूत और समृद्ध औद्योगिक राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि IBA का उद्देश्य केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि MSME उद्योगों का सशक्तिकरण, उद्योगों के अधिकारों की रक्षा, सरकारी नीतियों में सहभागिता और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उद्योग समाज के विकास की रीढ़

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं IBA वाइस प्रेसिडेंट, JK Industries के फाउंडर नरेश कुमार चौहान ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उद्योग केवल उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि समाज के विकास का आधार स्तंभ है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर उद्योगों को मजबूत करने और राष्ट्र के आर्थिक विकास में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने JK Industries की टीम, IBA पदाधिकारियों और सभी अतिथियों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

उद्योग–प्रशासन समन्वय पर जोर

उपश्रम आयुक्त राकेश तिवारी द्विवेदी ने कहा कि उद्योग और प्रशासन के बीच आपसी सहयोग से ही श्रमिक कल्याण, औद्योगिक शांति और आर्थिक प्रगति संभव है। ऐसे आयोजन सकारात्मक औद्योगिक वातावरण के निर्माण में सहायक होते हैं।

वरिष्ठ उद्यमी पी.के. अग्रवाल ने कहा कि खिचड़ी सहभोज जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति, सहयोग और सामूहिकता के प्रतीक हैं। यह प्रसन्नता का विषय है कि उद्योग समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है।

गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, IBA महासचिव सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. खुशबू सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी दर्शन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद भाटी, पुणेदरु घोष, शिशुपम त्यागी, सुधीर त्यागी, पराग अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में उद्यमी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से खिचड़ी सहभोज का आनंद लिया और उद्योग–समाज–प्रशासन की एकजुटता को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में इंडस्ट्रियल बिजनेस संगठन एवं JK Industries की ओर से सभी गणमान्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी देखे:-

ग्रेनो वेस्ट में होगी हाईटेक रामलीला, श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने किया भूमि पूजन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ...
एकेटीयू द्वारा समय पर दाखिलों की अनुमति न देना ,कॉलेज प्रबंधन व छात्रों के लिए बना चुनौती, जल्द निका...
बाल स्वास्थ्य की सुरक्षा में नई पहल: GIMS बनेगा राष्ट्रव्यापी आरबीएसके अभियान का सशक्त सहयोगी
गणतंत्र दिवस परेड 2022 में भाग लेंगें गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स
GIMS ग्रेटर नोएडा में बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट (BCLS) सर्टिफिकेशन कोर्स का सफल समापन
जेवर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की चार मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद
बाल मजदूरी एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर कर आ रहा सामने: ऋषभ
जेवर विधानसभा में शीघ्र बहुत बड़ा अस्पताल बनेगा जिसका शिलान्यास स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आद...
एक दिन पहले मंगाई थी रस्सी, इसी से बने फंदे पर लटका मिला शव
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा  ने लगाए हैण्ड सेनेटाइज स्टैंड
गुणवत्ता के साथ हो विकास कार्य - डीएम बी.एन. सिंह
यमुनाएक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की गई जान
बिलासपुर में मदद के बहाने एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर उड़ाई रकम
गर्भपात अब नहीं होगा कानूनी अपराध, शीर्ष अदालत से महिलाओं को बड़ी राहत, पढें पूरी रिपोर्ट