नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की बिक्री में लिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 102.4 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक एसेन्ट कार (यूपी 16 एचटी 1924) भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक्सपोमार्ट की ओर जाने वाले नाले के किनारे सड़क पर घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रिंकू यादव, संजीव साहू और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

ट्रकों से ओडिशा से गांजा, टैक्सी से एनसीआर में सप्लाई

पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त ओडिशा राज्य से ट्रकों के जरिए बड़ी मात्रा में अवैध गांजा मंगवाते थे। ट्रक से लाए गए गांजे को वे एनसीआर क्षेत्र में किराये के मकानों में छिपाकर रखते थे। इसके बाद पुलिस और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए अनजान रास्तों का उपयोग करते हुए टैक्सी कारों में गांजा भरकर विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे।

आरोपियों द्वारा ओडिशा से गांजा करीब 4 से 5 हजार रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाता था, जिसे एनसीआर में 15 से 20 हजार रुपये प्रति किलो तक बेचा जाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

रिंकू यादव निवासी मैनपुरी, हाल पता मामूरा, नोएडा (उम्र लगभग 32 वर्ष)

संजीव साहू निवासी बदायूं, हाल पता राहुल विहार, गाजियाबाद (उम्र लगभग 32 वर्ष)

अभिषेक कुमार निवासी बेगूसराय (बिहार), हाल पता सेक्टर-70, नोएडा (उम्र लगभग 23 वर्ष)

पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। रिंकू यादव और अभिषेक कुमार के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में पहले भी अवैध गांजे से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं, वहीं संजीव साहू पर भी वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।

बरामदगी

102.4 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये)

एक एसेन्ट कार (यूपी 16 एचटी 1924)

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

यह भी देखे:-

ऑटो चालक से मारपीट कर की लूट
ग्रामीणों ने असतोली गाँव के मुख्य मार्ग पर लगाया सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड
बेइज्जती सहन नहीं होने पर दोस्त का मर्डर , नोएडा में चारपाई की पाटी सिर पर मारी
ग्रेटर नोएडा : गौर सिटी मे धूम धाम से बनाया गया दीवाली मेला
रयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मियावाकी शहरी वन रोपण के लिए भारत के तालाब पुरुष के साथ जुड़े
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के आंकड़ों में उछाल 
महबूबा मुफ्ती का भड़काऊ बयान: मुसलमान होने की वजह से आर्यन को किया जा रहा है परेशान
योग गुरु ऋषि वशिष्ठ ने सूर्य मुद्रा से स्वास्थ्य लाभ के बारे में दी महत्वपूर्ण जानकारी
हैदराबाद में रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा को ईटी टेक एक्स स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025–26
युवक गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा बरामद
जेवर एयरपोर्ट के कार्य में तेजी लाने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर
सेटेलाइट से रखी जा रही है पराली जलाने वालों किसानों पर नजर, आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज 
कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, पाकिस्तान के खिलाफ किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह
आचार्य प्रशांत को पेटा ने 2022 "मोस्‍ट इंफ्लूएंशियल वीगन’’ अवार्ड से सम्‍मानित किया
“यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में आयुष विभाग का भव्य प्रदर्शनी स्टाल”
ड्रग विभाग की छापेमारी से मचा हड़कम्प , मेडिकल संचालक दुकान बन्द कर फरार