सेक्टर अल्फा-एक में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की घोषणा को लेकर असंतोष, निर्वाचन अधिकारी ने दी निष्पक्ष चुनाव की जानकारी, कहा लोकतांत्रिक तरीके से होगा चुनाव

ग्रेटर नोएडा, 14 जनवरी। सेक्टर अल्फा-एक में हाल के दिनों में कुछ लोगों द्वारा आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की घोषणा किए जाने को लेकर सेक्टरवासियों में असंतोष देखा गया। लोगों का कहना है कि आरडब्ल्यूए चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और इसमें सभी को भाग लेने का समान अधिकार मिलना चाहिए। बिना व्यापक सूचना और सहभागिता के पदाधिकारियों की घोषणा किए जाने पर सवाल खड़े किए गए।

आरडब्ल्यूए चुनाव को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा नामित चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह और नीटू कुमार सेक्टर पहुंचे और सेक्टरवासियों से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने अपनी आपत्तियां और सुझाव उनके समक्ष रखे।

चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सेक्टर में आरडब्ल्यूए का चुनाव नियमानुसार, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा। इसके लिए वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रत्येक फ्लैट और मकान मालिक को वोटर बनने का अवसर दिया जाएगा। पहले से उपलब्ध वोटर लिस्ट की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

बैठक में वोटर लिस्ट निर्माण, नए वोटर जोड़ने और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी गई। लोगों द्वारा पूछे गए सवालों का मौके पर समाधान किया गया।

इस अवसर पर आलोक सिंह, गजेन्द्र शर्मा, प्रेम सिंह भाटी, विजय शर्मा, राजे नागर, चै. चरण सिंह, मनवीर मावी, बिजेन्द्र सिंह, एल.पी. गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, डॉ. गोपाल सहित कई सेक्टरवासी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

यह भी देखे:-

मोशन पिक्चर एसोसिएशन में अहम जिम्मेदारी निभायेंगे फिल्म निर्देशक एस एस राजा
Tokyo Olympic 2020 Live Update: नीरज चोपड़ा ने रच दिया इतिहास, भाला फेंक मे भारत को दिलाया गोल्ड मैडल
यमुना प्राधिकरण द्वारा कैंप लगाकर कुल 32 किसानों को दिया गया मुआवजा
नोएडा एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान की तारीख पहुंची 2025
ग्रेटर नोएडा में अपंजीकृत फैक्ट्रियों के लिए सेक्टरवार शिविर, जल्द शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया
देश में कोरोना के मामलों में आ रही कमी, 191 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस
उत्तरप्रदेश : चार नए मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ
नोएडा में 1,000 पेड़ लगाने के अभियान की सफलतापूर्वक समाप्ति
स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर गुनपुरा गांव में हुई किसान एकता संघ बैठक
लखीमपुर खीरी कांड : मुख्‍य आरोपित आशीष मिश्र की जमानत अर्जी सीजेएम कोर्ट ने की खारिज
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नवनिर्मित पुलिस चौकी , हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन
जिला गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू
अवैध हथियार सहित जिला बदर बदमाश गिरफ्तार
कल्कि 2898 एडी ने रिकॉर्ड तोड़े, सिर्फ 15 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई
ग्रेटर नोएडा : व्यापारियों व पुलिस की मीटिंग
17वां भारतीय फैशन ज्वैलरी और एक्सेसरीज़ शो, 200 प्रदर्शकों को दुनिया भर के खरीदारों के साथ आमने-सामन...