योगी सरकार की हरित पहल: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा देश का सबसे “ग्रीन” एयरपोर्ट

  • नेट-ज़ीरो कॉन्सेप्ट पर विकसित हो रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ऊर्जा–पानी–कचरा प्रबंधन में रचेगा नया कीर्तिमान

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा, 12 जनवरी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) न केवल देश का प्रमुख एविएशन हब बनने जा रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी नए मानक स्थापित करेगा। ज़्यूरिख एयरपोर्ट ग्रुप के सहयोग से विकसित यह एयरपोर्ट नेट-ज़ीरो कॉन्सेप्ट पर आधारित है और भारत का पहला IGBC ग्रीन कैंपस प्रमाणित एयरपोर्ट बनने का गौरव हासिल कर चुका है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया के अनुसार, एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि ऊर्जा, पानी और कचरे की खपत न्यूनतम रहे। पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए पार्किंग क्षेत्र के 20 प्रतिशत हिस्से में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए स्टैंडर्ड और फास्ट चार्जिंग सुविधा विकसित की जा रही है। एयरसाइड संचालन में उपयोग होने वाले सभी वाहन पूरी तरह इलेक्ट्रिक होंगे, जिनके लिए विभिन्न स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट्स स्थापित किए जाएंगे।

82.94 एकड़ में सोलर फार्म, नवीकरणीय ऊर्जा से संचालन
योगी सरकार के ग्रीन एनर्जी विजन के तहत एयरपोर्ट परिसर में 82.94 एकड़ क्षेत्रफल में सोलर फार्म विकसित किया जा रहा है, जिसकी उत्पादन क्षमता 51,966 मेगावाट-घंटा होगी। इससे एयरपोर्ट की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा नवीकरणीय स्रोतों से पूरा किया जाएगा।

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए दो स्थानों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग पोंड बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही आरएनजी (रिन्यूएबल नेचुरल गैस) प्लांट की योजना भी प्रस्तावित है, जिससे एयरपोर्ट वाहन, डीजी सेट और अन्य प्रणालियां हरित ईंधन पर संचालित की जा सकेंगी। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक समग्र प्रणाली विकसित की जा रही है, जिसमें कचरे का पृथक्करण, रीसाइक्लिंग और वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित होगा।

पर्यावरण निगरानी के लिए विशेष प्लान
पर्यावरण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक विस्तृत एनवायरनमेंट मॉनिटरिंग प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत हर माह वायु, जल, मिट्टी, कचरा और सीवेज के मानकों की नियमित निगरानी की जाएगी।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन में आने से न केवल निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि उत्तर प्रदेश को ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर और सतत विकास के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा।

यह भी देखे:-

पर्यावरणविद् विक्रांत को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने किया सम्मानित
शारदा अस्पताल के डॉ. राजीव कुमार थापर को राष्ट्रपति प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित
जानिए, 13 अक्टूबर को गौतमबुद्ध नगर में यहाँ लगेगा आधार कार्ड मेला
ग्रेटर नोएडा: नाले के पास मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
विजय सिंह पथिक जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी, गुर्जर संस्कृति को संजोने पर होगा जोर
जिला जज ने किया जेवर आउटलाइन कोर्ट का निरीक्षण, बार एसोसिएशन ने रखीं कई मांगें
उद्योग विहार एक्सटेंशन को मिला नया मार्ग, OSD अभिषेक पाठक ने किया उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा सोनिक वर्ल्ड मॉल में खुला मल्टीप्लेक्स
सराहनीय , जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर बिछड़ी बच्ची को परिजनों से मिलाया
जीएल बजाज कॉलेज में "सतत विकास और वैश्विक हरित" पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
भाकियू अराजनैतिक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने श्री द्रोण गऊशाला के प्रबंधक का किया भव्य स्वागत
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों ने जीता एग्रीटेक हैक 2025
शारदा यूनिवर्सिटी ने किया अपने पूर्व छात्र और न्यायाधीश अंकित तिवारी का भावभीना स्वागत
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को श्रद्धांजलि और विद्यार्थियों को...
ग्रेटर नोएडा : धर्मकाटों पर छापेमारी कर की गई कार्यवाही
अंडरवर्ल्ड से हैं नवाब मलिक के संबंध-देवेंद्र फडणवीस, खुद पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब