गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस का भव्य आयोजन, विकसित भारत @2047 का दिया गया संदेश

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस–2026 का भव्य आयोजन आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम-1 में किया गया। कार्यक्रम की थीम “स्वदेशी, आत्मनिर्भर एवं विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत @2047” रही। आयोजन में शिक्षा, प्रशासन, सेवा, रक्षा और नवाचार से जुड़े प्रतिष्ठित अतिथियों ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनोज तिवारी (उत्तर-पूर्व दिल्ली) एवं लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहे। वहीं रामकृष्ण मिशन, नई दिल्ली से स्वामी शांतिघनन्दा महाराज तथा अनुवाद सॉल्यूशंस की संस्थापक एवं निदेशक डॉ. अनन्या अवस्थी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहीं।

युवा शक्ति ही भारत की असली ताकत: मनोज तिवारी

मुख्य अतिथि सांसद मनोज तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही भारत की वास्तविक ताकत है। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में आज के युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को राजनीति से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, ताकि वे देश के विकास में अपना अधिकतम योगदान दे सकें। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए और “हिन्द के सितारा” सहित कई प्रसिद्ध गीत सुनाकर युवाओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

अनुशासन और नेतृत्व से ही बनेगा वैश्विक भारत: लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा

लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा (से.नि.) ने युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और नैतिक मूल्यों से युक्त युवा ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे ले जा सकता है।

चरित्र निर्माण से सशक्त राष्ट्र: स्वामी शांतिघनन्दा महाराज

स्वामी शांतिघनन्दा महाराज ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से चरित्र निर्माण, सेवा भाव और आत्मविकास को जीवन का आधार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सशक्त युवा ही सशक्त समाज और राष्ट्र की नींव होते हैं।

वैश्विक प्रतिस्पर्धा को तैयार आज का युवा: डॉ. अनन्या अवस्थी

डॉ. अनन्या अवस्थी ने कहा कि आज का भारतीय युवा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम है। उन्होंने युवाओं को उद्यमिता, कौशल विकास और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: कुलपति

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास और उद्योग–शैक्षणिक सहयोग के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य ऐसे युवाओं का निर्माण करना है जो ज्ञानवान होने के साथ-साथ सामाजिक रूप से उत्तरदायी और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध हों।

कार्यक्रम के अंत में सम्मानित अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अंग्रेज़ी विभाग से डॉ. मंजरी एवं हिंदी विभाग से डॉ. अपर्णा ने किया। अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

यह भी देखे:-

स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी लव कुमार समेत पुलिस टीम सम्मानित
दिल्ली : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने “सशक्त बचपन सशक्त देश” अभियान की शुरुआत
किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे पर आई.डी. के आधार पर टोल फ्री कराने की मांग
एनटीपीसी दादरी में नुक्कड़ नाटक के मंचन द्वारा रोड सेफ्टी हेतु जागरुकता कार्यक्रम
डीएम के निर्देश पर स्कूलों की कैंटीन की सघन जांच अभियान
गौतम बुद्ध नगर में 20 अगस्त को किसान दिवस, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा समस्याओं का समाधान
हिंदू युवा वाहिनी ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जयंती पर उन्हें किया नमन 
आईआईएमटी कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान—युवा सम्मेलन में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का ...
दर्दनाक : सड़क हादसे में छात्र की मौत, तेज रफ्तार कार गोल चक्कर के चबूतरे को तोड़कर पेड़ से टकराई,क...
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी में यूकेजी छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
ग्रेटर नोएडा बीटा 1 में बंदरों का आतंक, मुसीबत में जान
सीएम योगी से नेफोवा करेगा गेनो प्राधिकरण अधिकारीयों की शिकायत
स्वच्छ पानी की बर्बादी पर ग्रेनो प्राधिकरण ने फर्म पर लगाया दो लाख का जुर्माना
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया बसंत पंचमी पर्व
सिटी हार्ट अकैडमी स्कूल में बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई ...
मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों संग की अहम बैठक