रैंडम जांच अभियान समाप्त, स्वच्छ जलापूर्ति की मुहिम रहेगी जारी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा एहतियातन शुरू किया गया पानी की गुणवत्ता जांच का चार दिवसीय रैंडम अभियान सोमवार को संपन्न हो गया। अभियान के अंतिम दिन 8 टीमों ने 23 से अधिक सेक्टरों एवं गांवों में 120 से ज्यादा घरों और स्थानों से पानी की रैंडम जांच की। वहीं प्राधिकरण के एसीईओ ने गंगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और मास्टर रिजर्वायर का निरीक्षण कर जल गुणवत्ता का जायजा लिया।

चौथे दिन जांच टीमों ने सादोपुर, वैदपुरा, सैनी, सुनपुरा, पाली, मिलक लच्छी, सेक्टर गामा-1 व 2, डेल्टा-1, अल्फा-1 व 2, ओमीक्रॉन-1, 2 व 3 तथा Greno west की विभिन्न सोसाइटियों में पानी की जांच की। टीमों ने टीडीएस मीटर, पीएच और क्लोरीन किट जैसे आधुनिक उपकरणों के माध्यम से नमूनों की जांच की, जिनमें पानी सभी मानकों के अनुरूप पाया गया।

इसके साथ ही श्रीराम लैब की टीमें भी विभिन्न क्षेत्रों से पानी के सैंपल लेकर जांच कर रही हैं, जिनकी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपी जाएगी। जांच के दौरान टीमों ने स्थानीय निवासियों से फीडबैक भी लिया। निवासियों ने प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार द्वारा शुरू की गई इस पहल की सराहना की।

प्राधिकरण की टीमों ने स्पष्ट किया कि भले ही चार दिवसीय रैंडम जांच अभियान समाप्त हो गया है, लेकिन स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। कहीं से भी दूषित पानी की शिकायत मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त किया जाएगा।

अभियान के समानांतर सोमवार को प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने पल्ला स्थित गंगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और जैतपुर स्थित मास्टर रिजर्वायर का औचक निरीक्षण किया। यहां भी गंगाजल की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाई गई। एसीईओ ने जल विभाग को नियमित रूप से जल गुणवत्ता जांच कराने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि कुछ क्षेत्रों में दूषित पानी की शिकायतें मिलने के बाद सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह रैंडम जांच अभियान शुरू किया गया था। महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने जलापूर्ति लाइनों में लीकेज, सीवर चोकिंग, ओवरफ्लो तथा ड्रेन-सीवर-पानी कनेक्शन प्वाइंट्स की गहन जांच की।

एसीईओ का बयान

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में स्वच्छ और सुरक्षित जलापूर्ति के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। चार दिवसीय अभियान भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे। यदि किसी क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति की सूचना मिलती है तो इसकी जानकारी तुरंत जल विभाग को दें। इसके लिए वरिष्ठ प्रबंधक जल (9205691408) और प्रबंधक जल (8937024017) के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। सूचना मिलते ही प्राधिकरण की टीम त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान करेगी।

यह भी देखे:-

वर्ल्ड कॉन्सटिपेशन अवेयरनेस मंथ: जीवनशैली में बदलाव और जंक फूड ने बढ़ाई कब्ज की समस्या, जागरूकता से ...
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का आयोजन 
स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने जीते मेडल
करप्शन फ्री इंडिया का प्रतिनिधि मंडल अन्ना हजारे से मिला
गौतम बुद्ध नगर की रोल बॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में बनाई जगह
ग्रेटर नोएडा, 3 नवम्बर को भव्य उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम
राष्ट्रीय लोक दल की प्रेस वार्ता में बड़ा ऐलान
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से एग्जीबिटर्स गदगद, सीएम योगी को दिया धन्यवाद
बिसरख पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
फ्लैग मार्च:होली पर्व व शब-ए-बरात पर पुलिस रही सतर्क
कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में एक साल पूरा होने पर जनसंवाद कार्यक्रम
कोयला संकट: एक्शन में आए गृह मंत्री शाह ने बुलाई बैठक, बिजली और कोयला मंत्री पहुंचे
ग्रेटर नोएडा में अब लोग उठा सकेंगे उड़ान का रोमांच
जिला गौतमबुद्ध नगर में कॉनटेनमेंट जोन की सूची जारी ,देखें
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी में मनाया गया विश्व शांति दिवस
द्रोण मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी, दनकौर की कराटे टीम गुर्जर प्रतिभा सम्मान 2022 से सम्मानित