अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, भूमाफिया व दबंगों के खिलाफ जारी रहेगी कठोर कार्रवाईः मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री ने सोमवार को किया ‘जनता दर्शन’, प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रार्थीगणों की समस्याएं सुनीं
  • गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता दे रही सरकारः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने बच्चों को किया दुलार, अभिभावकों से कहा- ठंड में बच्चों का रखें विशेष ध्यान

लखनऊ, 12 जनवरीः
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को “जनता दर्शन” में विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक प्रार्थी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। आमजनों के प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया और कहा कि अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं है। भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी है और नियमित रूप से होती रहेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार आपकी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

कानून व राजस्व के प्रकरण में शीघ्रता से निस्तारण का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ वादी जमीन कब्जा व मारपीट आदि की शिकायत लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हर एक व्यक्ति के पास पहुंचकर उसकी शिकायत सुनी, प्रार्थना पत्र लिया, फिर अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर कानून व राजस्व के प्रकरण में तेजी से सुनवाई करते हुए इसका निस्तारण किया जाए। कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता में है। इसमें हीला-हवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासन और जनपद, मंडल, रेंज व जोन के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि दबंगों व भूमाफिया के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखें।

इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता दे रही सरकार
गंभीर बीमारी से जूझ रहे कुछ पीड़ितों ने “जनता दर्शन” में पहुंचकर इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। सीएम ने कहा कि सरकार इलाज के लिए आर्थिक सहायता दे रही है। आप भी हॉस्पिटल से जल्द एस्टिमेट बनवाकर दें, एस्टिमेट मिलते ही आपके इलाज में सरकार तुरंत आर्थिक मदद करेगी। धन के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा।

सीएम योगी ने किया नौनिहालों को दुलार
“जनता दर्शन” में कई बच्चे भी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। नन्हे-मुन्ने बच्चों के सामने सीएम योगी का बालप्रेम फिर उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री ने बच्चों का हाल जाना, उन्हें दुलारा-पुचकारा और चॉकलेट दी। सीएम ने अभिभावकों से कहा कि ठंड में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। यह अपनत्वपूर्ण भाव सुनकर अभिभावकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

यह भी देखे:-

एकेटीयू में शिक्षक बना रहे रोबोट
प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान के माध्यम से दी जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांज...
भाकियू अराजनेतिक की बल्लूखेड़ा में हुई पंचायत,नोएडा अथॉरिटी को लिखा पत्र
लखीमपुर खीरी में जोन ऑफ एक्सीलेंस अभियान का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा पर जोर
महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं की आस्था ने तोड़ा रिकॉर्ड, स्नान करने वालों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार
भारत को भारत कहें, इंडिया नहीं: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का ऐतिहासिक पहल
मुख्यमंत्री ने कहा- राष्ट्रीय संस्थानों से सतत संपर्क और सुझावों के त्वरित क्रियान्वयन पर सुनिश्चित ...
दीपोत्सव 2024: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से अयोध्या की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार
वसुधैव कुटुंबकम' भारत का शाश्वत संदेश: सीएम योगी ने विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन का किया उद...
गांवों की समस्याओं के समाधान हेतु ग्रेनो प्राधिकरण पर करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन
किसानों व मजदूरों के अधिकारों का हनन नही होने दिया जायेगा:सोरन प्रधान
अनुदान प्राप्त करने के लिए तीन वर्ष का अनुभव व 200 किसानों का सदस्य होना भी अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन की अवधि बढ़ी, पढ़ें पूरी खबर 
गोरखपुर में फिर गूंजेंगी शहनाइयां: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1200 जोड़े लेंगे सात फेरे,...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में शीतल पेय बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया, रोजगार और विकास क...
जेवर विधानसभा से धनीराम नागर को पथिक जनशक्ति पार्टी ने किया प्रत्याशी घोषित