मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण एवं फैक्ट्री–शॉप एक्ट जागरूकता शिविर का आयोजन

ग्रेटर नोएडा।
इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के संयुक्त तत्वावधान में, पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर तथा फैक्ट्री एवं शॉप एक्ट विभाग के सहयोग से महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति 5.0 एवं फैक्ट्री–शॉप एक्ट जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के अधिकार, सुरक्षा मानकों, कल्याणकारी योजनाओं तथा औद्योगिक इकाइयों में फैक्ट्री एवं शॉप एक्ट पंजीकरण की अनिवार्यता और उसके औद्योगिक एवं आर्थिक लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

यह कार्यक्रम 9 जनवरी 2026 को अपराह्न 3 बजे IBA की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. खुशबू सिंह की फैक्ट्री आर्या फैशन्स, प्लॉट संख्या 481, उद्योग केंद्र-2, ईकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 150 से अधिक महिलाओं एवं 70–80 उद्यमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में GNIDA के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव मुख्य अतिथि तथा पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) गौतम बुद्ध नगर मनीषा सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं GNIDA की विशेष कार्य अधिकारी अर्चना द्विवेदी एवं फैक्ट्री एक्ट विभाग से सहायक निदेशक अंशुल तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय एवं कार्यकारिणी टीम द्वारा अतिथियों का पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, प्लांटर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर समाज एवं औद्योगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं, फैक्ट्रियों में कार्यरत महिला कर्मचारियों, GNIDA की महिला सफाई कर्मियों तथा औद्योगिक इकाइयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सुमित यादव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षित कार्य-पर्यावरण सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। GNIDA उद्यमियों को अनुकूल औद्योगिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक सुविधा केंद्र, सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने GNIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.जी. रवि कुमार के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा की पहचान उसके उद्योगों से है और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में डॉ. खुशबू सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनपद के विभिन्न थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिला सुरक्षाकर्मी उपलब्ध हैं और किसी भी समस्या में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है।

सहायक निदेशक अंशुल तिवारी ने उद्यमियों को फैक्ट्री एवं शॉप एक्ट में पंजीकरण की प्रक्रिया, इसकी अनिवार्यता एवं इससे मिलने वाले कानूनी, औद्योगिक और आर्थिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पंजीकरण उद्योगों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है और राज्य सरकार के आर्थिक लक्ष्यों में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की नींव है। मिशन शक्ति 5.0 उद्योग, प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है। फैक्ट्री एवं शॉप एक्ट में पंजीकरण श्रमिक अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और उद्योगों की दीर्घकालिक स्थिरता का आधार है। IBA उद्योगों और प्रशासन के बीच सेतु बनकर जागरूकता एवं सरल अनुपालन के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर IBA की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. खुशबू सिंह को महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को IBA के वाइस प्रेसिडेंट एस.के. शर्मा एवं नरेश चौहान ने भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम में GNIDA एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया जगत से टेन न्यूज़ नेटवर्क के संस्थापक गजानन माली, वरिष्ठ पत्रकार मेधा राजपूत सहित अमर उजाला, इंडिया न्यूज़, NCR एक्सप्रेस, विज़न लाइफ समेत कई मीडिया प्रतिनिधि, IBA कार्यकारिणी सदस्य, महिला कर्मचारी एवं उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय एवं कोषाध्यक्ष राकेश ने GNIDA, पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर, मीडिया प्रतिनिधियों, IBA कार्यकारिणी तथा आयोजन स्थल उपलब्ध कराने वाले आर्या फैशन्स के निदेशक अभिषेक चौहान सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी देखे:-

यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड : टायर फटने से जायलो पलटी , चार छात्रों की दर्दनाक मौत
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने किया यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की 60 मीटर मेजर रोड का निरीक्षण, मार्च 2026 तक...
गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस ने की नगर अध्यक्षों की नियुक्ति, दादरी से रबूपुरा तक नए चेहरों को जिम्मेद...
स्टेलर ग्रीन में मनाया दिवाली फेस्ट, प्रदूषण रोकने का लिया संकल्प
ग्रेटर नोएडा : सर्वोदय ममता फाउंडेशन ने वृद्धजनों के साथ मनाया वरिष्ठ नागरिक दिवस, फलों व आवश्यक वस्...
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देखी "फुले" फिल्म, सामाजिक बदलाव के संदेश से हुए भावुक
कल का पंचांग, 25 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
गौ माता और उनके नवजात बच्चे को समय से चिकित्सा और उपचार प्रदान किया गया।
28 जुलाई से प्राधिकरणों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई: भाकियू लोकशक्ति ने उठाई 12 मांगें
हौंडा कार इंडिया लिमिटेड के  खिलाफ आंदोलन करेंगे  कर्मचारी , हौंडा कार्स लिमिटेड ने रखाअपना पक्ष
डिफॉल्टर आम्रपाली पर बैंकों और प्राधिकरण ने खूब की मेहरबानी
दादरी में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, विधायक तेजपाल नागर ने जनता से संवाद कर GST सुधारों पर की चर्च...
ग्रेटर नोएडा: जैक लगाकर उठा रहे थे इमारत, भरभरा कर गिरी, बाल-बाल बचे 6 मजदूर
विदेशों में अब गर्व से कहते हैं "हम भारतीय हैं" — शारदा विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ब...
कैनरा बैंक के तत्वावधान में  ऋण संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन 
ग्रेटर नोएडा में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक उत्सव 'बोधोन' का आयोजन