जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह, कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावी जीवन की दीक्षा

ग्रेटर नोएडा।
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में शनिवार को कक्षा बारहवीं सत्र 2025-26 के विद्यार्थियों के लिए भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। उच्चतर माध्यमिक शिक्षा पूर्ण कर उच्च शिक्षा एवं सामाजिक जीवन में प्रवेश करने वाले छात्रों के इस विशेष अवसर को विद्यालय प्रबंधन द्वारा यादगार बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल ने तैत्तिरीयोपनिषद की परंपरा का अनुसरण करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ विद्यार्थियों को दीक्षा प्रदान की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जीवन में सत्य, अनुशासन, कर्तव्य और निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया गया।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वेनेट विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के उप कुलपति डॉ. राज सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिला अधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) गौतमबुद्ध नगर बी.एस. चाहर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिभावकगण एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

अतिथियों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संस्कारपूर्ण आयोजन विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक बल्कि जीवनोपयोगी शिक्षा भी प्रदान करते हैं। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उच्च शिक्षा में सफलता एवं जीवन में निरंतर उन्नति के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी देखे:-

ग्रेनो प्राधिकरण ने शिक्षण संस्थानों के दो भूखंडों के आवंटन किए रद्द
कल का पंचांग, 3 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, 1...
उद्यमियों से सीधा संवाद: हर माह के दूसरे सोमवार को होगी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बैठक
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला ईटी इंडस्ट्री लीडर्...
ग्रेटर नोएडा वाले ध्यान दें! आज प्राइवेट अस्पताल , क्लिनिक भी रहेंगे बंद, जारी रहेगी डॉक्टरों की हड़...
डीलर  द्वारा राशन वितरण में घपला करने का आरोप, डीएम को शिकायत
पीएचडी में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा
ग्रेटर नोएडा में 21 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें सूची
आज़ाद समाज पार्टी नेता रविन्द्र भाटी एडवोकेट ने किसानों पर हुई एफआईआर की निंदा की, आंदोलन की चेतावनी
पुलिस व आरआरएफ पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च
आरबीएमआई में पासिंग आउट बैच को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रमों से सजा समारोह
ग्रेटर नोएडा पुष्पोत्सव 2026 में सहज योग शिविर बना विशेष आकर्षण
ग्रैंड वेनिस मॉल में कंटेम्परेरी आर्ट शो के लिए जबरदस्त उत्साह
गौतमबुद्ध नगर : भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान सम्मेलन का आगाज़