जेवर को मिली नई बस सेवा की सौगात, जहांगीरपुर–सूरजपुर रूट से विकास को मिली रफ्तार

ग्रेटर नोएडा/जेवर।
जेवर विधानसभा के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। जेवर–जहांगीरपुर से सूरजपुर तक नई बस सेवा के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रवासियों की एक बहुप्रतीक्षित जनहितकारी मांग पूरी हो गई है। इस नई सार्वजनिक परिवहन सुविधा से जेवर क्षेत्र के हजारों लोगों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती आवागमन की सुविधा मिलेगी।

नई बस सेवा से विशेष रूप से विद्यार्थियों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। यह बस सेवा खेड़ा अंडरपास, रौनिजा, गौर यमुना सिटी, दनकौर (तिरंगा चौक एवं द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज), गलगोटिया यूनिवर्सिटी, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (GIMS), जिला न्यायालय, विकास भवन और पुलिस कमिश्नर कार्यालय (सूरजपुर) जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और प्रशासनिक केंद्रों को सीधे जोड़ेगी।

इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह बस सेवा क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्रशासनिक सेवाओं तक आमजन की पहुंच को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी। बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

जेवर विधायक ने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में जेवर विधानसभा के समग्र विकास के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र को अधिक सुदृढ़, सुरक्षित और सुविधासंपन्न बनाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

नई बस सेवा के शुरू होने से जेवर क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नया आयाम मिला है और आमजन को दैनिक आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी देखे:-

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा : साईट - 4 में विजय महोत्सव - 2017 रामलीला का होगा भव्य मंचन
घायल हालत में मिला हिरण का बच्चा
ग्रामीणों ने असतोली गाँव के मुख्य मार्ग पर लगाया सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड
धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, हिन्दू युवा  वाहिनी ने  पौधरोपण , हवन पूज...
7 सितंबर को चंद्र ग्रहण: जानिए समय, सूतक काल और 12 राशियों पर असर
खैरादेवत के सौंदर्यीकरण के लिए भाजपा मंडल मंत्री ने सौंपा माँग पत्र
नगर निकाय चुनाव वाले क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू, जिला प्रशासन हुआ एक्टिव , होर्डिंग व बैनर ...
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्रेटर नोएडा में वाकाथॉन का हुआ आयोजन
अयोध्या में दीपोत्सव: जय श्रीराम के उद्घोष व शंखनाद के साथ रवाना हुई राम राज्याभिषेक शोभायात्रा
कोरोना वायरस : 24 घंटों में कोरोना वायरस के 33,376 नए मामले , 308 लोगों की कोरोना से मौत
ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तराखंडी महासम्मेलन में पहुंचे उत्तराखंड समाज के सैकड़ों लोग
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
आई ई सी प्रीमियर लीग क्रिकेट सीजन-3 में हुए रोमांचक मुकाबले
समाजसेवी की लड़ाई रंग लाई , हाथियों के बचाव को माने सुझाव
थाना फेस-2 पुलिस का सराहनीय कार्य: गुमशुदा मासूम को खोजकर परिजनों की गोद में लौटाया, पुलिस की तत्परत...