किसान एकता संघ ने यमुना प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन, 16 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा, 6 जनवरी।
किसान एकता संघ ने मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यमुना प्राधिकरण) में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवा) विक्रम नागर के नेतृत्व में ओएसडी शैलेन्द्र सिंह को दिया गया।
ज्ञापन के माध्यम से किसान एकता संघ ने किसानों की आबादी निस्तारण, यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना में 64 प्रतिशत मुआवजा एवं 10 प्रतिशत प्लॉट देने, स्थानीय युवाओं को कंपनियों में 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने तथा सभी भूमि अधिग्रहण मामलों में भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 लागू किए जाने जैसी प्रमुख मांगें उठाईं।
संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 16 फरवरी से यमुना प्राधिकरण परिसर पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्राधिकरण प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण बैसला, पंडित प्रमोद शर्मा, विक्रम नागर, पप्पे नागर, राजसिंह ठेकेदार, जगदीश शर्मा, उम्मेद एडवोकेट, जीतन नागर, सोनू मावी, अकरम खान, दीपु सैनी, राकेश सैनी, गुड्डू नागर, संजय सैनी, राजेंद्र नागर, शब्बीर सैफी, डॉ. इमरान खान, डॉ. इरफान खान, सतवीर भाटी सहित बड़ी संख्या में किसान व संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।
