ग्रेटर नोएडा में होगा राष्ट्रीय संगीत सम्मलेन , देश भर के 300 संगीतकार व कलाकार होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा: अखिल भारतीय गंधर्व महाहविद्यालय मंडल (मुंबई) का त्रैवार्षिक संगीत सम्मलेन तथा संगीत शिक्षक अधिवेशन का आयोजन आगामी 23, 24 तथा 25 दिसंबर किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वाले संगीत सम्मेलन में भाग लेने पूरे देश भर से लगभग 300 प्रतिनिधि सम्मलित होंगे। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा शहर के तमाम संगीत संस्थानों और सामाजिक संस्थाओं एवं संगीत प्रेमियों को संगीत सम्मेलन में सम्मलित होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

तीन दिवसीय आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में संगीत पर संगोष्ठी, परिचर्चा के साथ गायन, वादन एवं नृत्य क्षेत्र में ख्याति प्राप्त एवं उभरते कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

एस्टर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन वी.के. शर्मा ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सगीत सम्मेलन का आयोजन होना शहर के लिए अत्यंत गर्व की बात है।

इससे पहले आज ग्रेटर नोएडा के अल्फा – 2 स्थित बागेश्री म्यूजिक इंस्टीट्यूट में अखिल भारतीय गंधर्व महाविद्यालय मुंबई मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा तथा आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर विचार -विमर्श किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रभाकर देशमुख ने बताया कि संगीत सम्मेलन के आयोजन करने का उद्देश्य संगीत शिक्षकों को मार्गदर्शन करना तथा बच्चे कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद उठाना है।

इस बैठक में अखिल भारतीय गंधर्व महाविद्यालय मुंबई मंडल के अध्यक्ष प्रभाकर भंडारे, उपाध्यक्ष माधव वसेकर , सचिव पांडुरंग मुखड़े, कोषाध्यक्ष आनंद जोशी, एस्टर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन वी.के. शर्मा, आर्यदीप पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बिजेंद्र आर्य, असीम चौधरी, मिथिलेश कुमार झा तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

पानी के बिल से जुड़े विवादों को शीघ्र हल करें : सीईओ
वैन - केंटर की टक्कर में बच्चे समेत 3 घायल
जीएलबीआईएमआर में डिजिटलीकरण को लेकर आयोजित सम्मेलन का समापन
India Coronavirus Cases: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या घटकर 15,786 हुई
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
Diwali 2021 Delhi Metro: आज रात को 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा, डीएमआरसी ने जारी किया श...
सेक्टर डेल्टा 2 में नई सड़क निर्माण का उद्घाटन सभी सेक्टर वासियों के सहयोग से हुआ - आलोक नागर
ग्रेटर नोएडा : फिल्म पद्मावती के निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ डाली गई याचिका कोर्ट में स्वीकार
25वें वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्री राधा कृष्ण प्रचार मण्डल ने भागवत माहात्म्य की गूढ़ बातें ...
COVID-19: यूपी सरकार के मंत्री के निर्देश से सेवा में जुटे युवा
श्रमिकों के लिए मेगा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2 हजार से ज्यादा एग्जीबिटर्स प्रस्तुत करेंगे अपने उत्पाद
सुहास लालिनाकेरे यथिरा गौतमबुद्धनगर के नए डीएम, बीएन सिंह का हटाए गए
जी.एल. बजाज में 9वां इंडिया इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल 2025, माल्टा के कांतेरा बैंड ने बिखेरा जादू
जन सुनवाई में ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ ने निपटाईं शिकायतें
जीएनआईओटी में बी.एससी. नर्सिंग विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन “विहान–2025” सम्पन्न