गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में नववर्ष का स्वागत कीर्तन और अरदास के साथ

ग्रेटर नोएडा।
आज श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौड़ सिटी में नववर्ष 2026 का स्वागत भव्य कीर्तन और सरबत के भले की अरदास के साथ किया गया।

नववर्ष स्वागत समारोह में गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन का समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, अश्विंदर सिंह, गगनदीप सिंह और भाई सिमरप्रीत सिंह ने अपनी मधुर वाणी और गुरु कीर्तन से उपस्थित संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। कीर्तन दरबार शाम 7 बजे शुरू हुआ और नववर्ष पश्चात 12 बजे तक चला, जब फूलों की वर्षा के साथ नए साल का स्वागत किया गया।

कीर्तन दरबार 12.30 बजे समाप्त हुआ, तत्पश्चात नववर्ष की प्रथम अरदास की गई और कड़ह प्रसाद का वितरण संगत को किया गया। गुरुद्वारा साहिब में 9 बजे से गुरु का अटूट लंगर भी शुरू था, इसके अलावा सूप, चाय, दूध, मट्ठी और बिस्किट का वितरण कीर्तन दरबार के अंत तक सभी संगत को किया गया।

अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने संगत को नववर्ष की बधाई दी और आपसी प्रेम व भाईचारे बनाए रखने का संदेश साझा किया। इस अवसर पर सचिव जसपाल सिंह, एन जे एस बबर, आर एस उप्पल और कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर गौतमबुद्धनगर में छायाचित्र प्रदर्शनी, युवाओं को प्रेर...
वसंत पंचमी पर गुरुकुल का स्थापना दिवस मनाया, यज्ञोपवीत संस्कार व संत प्रवचन से गूंजा प्रांगण
बिलासपुर नगर पंचायत में आई कूड़ा निस्तारण मशीन 
सेंट जोसेफ विद्यालय ग्रेटर नोएडा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का भावुक विदाई समारोह आयोजित
गौतमबुद्ध नगर के तीनों तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ने डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2024 में जीते 20 पदक
दर्दनाक : सड़क हादसे में छात्र की मौत, अध्यापक पिता गंभीर
धूमधाम से मनाया गया कायस्थ दीपावली मिलन समारोह
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्रेटर नोएडा में वाकाथॉन का हुआ आयोजन
चुनावी एलान: प्रधानमंत्री अन्नदाता को जल्द दे सकते हैं नया तोहफा, किसान संगठनों के आगे नहीं झुकेगी स...
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में समसारा स्कूल ने फिर मारी बाजी और प्राप्त किया गोल्ड मेडल
किसानों की रिहाई को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन निकालेगा पैदल मार्च
आईटीएस डेंटल कॉलेज में नए सत्र की शुरुआत, बीडीएस 2025 बैच का हुआ भव्य स्वागत
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब द्वारा संगोष्ठी: समाज में विश्वास निर्माण पर मीडिया और प्रशासन की भूमिका पर ...
सोसाइटी की लिफ्ट गिरने से महिला को लगी गंभीर चोट
RYAN GREATER NOIDA TRIUMPHS AT NATIONAL QUIZ CONTEST