ठंड में भारतीय फ्रेंड्स क्लब ने किया कंबल वितरण

ग्रेटर नोएडा | आज
भीषण ठंड के बीच मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए भारतीय फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने गुरुवार को कंबल एवं गर्म जुराब वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सेवा अभियान का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) के समीप स्थित स्लम बस्ती में आयोजित किया गया, जहां क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल और गर्म जुराबें वितरित कीं। सेवा कार्य के दौरान लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय फ्रेंड्स क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के लिए सहारा बनते हैं।

भारतीय फ्रेंड्स क्लब की ओर से अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल, संरक्षक गिरीश गुप्ता, सचिव मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश माथुर, उपाध्यक्ष गौरव बंसल एवं आकाश गर्ग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. आर.वी. त्यागी, बी.के. शर्मा, बंटी अग्रवाल, नीरज सिंह, अशोक गुप्ता, अनुज सिंघल सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा अभियान आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा, ताकि ठंड के मौसम में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाई जा सके।

यह भी देखे:-

ललित फाउंडेशन ने आयोजित किया पंचम अद्भुत युवा कवि सम्मेलन
भाजपा नेता हत्याकांड को लेकर डीएम से मिले परिजन
ग्रेनो के 52 और फ्लैट खरीदारों को मिला मालिकाना हक
दर्दनाक हादसा : आठवी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत
यामुना एक्सप्रेसवे पर कार जलकर हुई राख, कार सवार युवक ने ऐसे बचाई अपनी जान, पढ़ें पूरी खबर
रोटरी क्लब ग्रेनो ने सफीपुर स्थित मोक्षधाम में कराई पानी की व्यवस्था
लखीमपुर खीरी कांड: आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
फर्जी मार्कशीट के बदौलत पा ली शिक्षक की नौकरी , 26 साल बाद हुआ खुलासा
शारदा विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन, दस छात्रों को मिला 9 लाख रुपये का सालाना पैकेज
न्यू ईयर पार्टी में युवक की हत्या का खुलासा, थाना बिसरख पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
किसान एकता संघ करेगा 3 जनवरी को ग्रेटर नोएडा एनपीसीएल का घेराव
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में "अनुसंधान 2024" का आयोजन: नवाचार, शोध और सहयोग की दिशा में ऐतिहासिक कदम
मिशन शक्ति पखवाडे के तहत छात्रों द्वारा नुक्कड नाटक
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला महासचिव बने,रविंद्र गौतम
जी-20 बैठक : आतंकवाद के लिए ना हो अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल- एस. जयशंकर,