सभ्य सामाज के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी : डॉ. राहुल वर्मा
ग्रेटर नोएडा : महिला उत्थान के लिए कार्यरत सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत ) द्वारा ईकोटेक – 3 सेक्टर में स्थित आईटीआई कार्यालय पर समाज के विकास में महिलाओ का शैक्षिक महत्व विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज के लिये महिलाओं का शिक्षित होना अति आवश्यक है. महिला प्रथम शिक्षक है जो नवजात शिशु मे संस्कार के बीज रोपती है. जिससे वो आगे बढ़कर समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझ पाते है. और देश को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है । उन्होने आगे कहा कि जब तक महिलाएं शिक्षित नही होंगी तब तक देश का विकास असम्भव है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेविका इंदु गोयल ने कहा कि वो अपने संस्थान में महिलाओं को प्रशिक्षित करती हैंजिससे कि वो आत्मनिर्भर बन सकें. मगर ग्रामीण क्षेत्र मे महिलाओं की शिक्षा की तरफ़ लोग ध्यान नही देते जिसका नतीजा भविष्य में उन्हें विभिन प्रकार के शोषण का शिकार होना पड़ता है । उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बेटियों को उचित शिक्षा दी जाये ताकि वो भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके । गोष्ठी में संस्था के महासचिव अनिल भाटी , मनोज झा , नंदकिशोर ठाकुर , कुमारी अंजलि और संतोष कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे ।
