अन्ना सत्याग्रह के लिए ग्रेटर नोएडा में चलाया गया जागरूकता अभियान

ग्रेटर नोएडा : आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने आगामी 23 मार्च अन्ना सत्याग्रह आंदोलन के लिए ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर जन जागरूकता अभियान चलाया, जन जागरूक अभियान संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता गजेंद्र भाटी के नेतृत्व में चलाया गया.

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक व अन्ना कोर कमेटी के सदस्य चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया की 23 मार्च को देश के वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय अन्ना हजारे जी दिल्ली में लोकपाल लोकायुक्त किसानों की समस्या और चुनाव सुधार मुद्दे पर सत्याग्रह करने जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि 23 मार्च को अधिक से अधिक लोग पहुंच सके इसके लिए आज ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर पंपलेट बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया और 23 तारीख को दिल्ली पहुंचने की अपील की गई, चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया की केंद्र सरकार सत्ता से पहले भारत को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की बात करती थी लेकिन आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है उन्होंने बताया केंद्र सरकार ने लोकपाल कानून पर अमल तो किया ही नहीं लेकिन उस को कमजोर करने की कोशिश की उन्होंने कानून के धारा 44 में लोकपाल के दायरे में सभी अधिकारी कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधियों को अपने और अपने परिवार में पत्नी बच्चों के नाम पर मौजूद संपत्ति का विवरण हर साल देने का प्रावधान था मोदी सरकार इस धारा 44 में संशोधन किया और परिवार में पत्नी एवं बच्चों को संपत्ति का विवरण देने का प्रावधान हटा दिया यानी कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भ्रष्टाचार करने का खुला निमंत्रण दिया चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि आज देश में किसानों की स्थिति दयनीय है देश में 22 साल में 12 लाख किसानों ने आत्महत्या की है आज किसान के सभी कृषि यंत्रों पर 18% जीएसटी लगाया जाता है जिससे किसान पर भारी भार पड़ रहा है ,

इस दौरान टीकम सिंह परविंदर भाटी गजेंद्र भाटी कपिल कुमार रोहित शर्मा अरुण नागर हबीब सैफी कमांडो अशोक प्रमोद भाटी आदि लोग उपस्थित रहे.

यह भी देखे:-

THE HIGHWAY FASHION WEEK SEASON 4 में डिज़ाइनर दिखायेंगे प्रतिभा की झलक
सियासत: दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले शरद पवार, एक बार फिर शुरू हो गया अटकलों का दौर
सुपरटेक ईकोविलेज वन पर फिर लगा चार लाख का जुर्माना, कूड़े का प्रबंधन न करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने क...
अच्छे दिन के खुवाब में लोगो को ट्रेन यात्रा भी नसीब नहीं
दिल्ली : बंद कमरे में स्पा और मसाज पर पाबंदी, कारोबार के लिए कई दिशा-निर्देश
“नैतिक भारत की नींव रखने की पहल: CNCB India की पहली बैठक में देशभर के बुद्धिजीवियों का समर्थन”
मशहूर इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान नहीं रहे, पीएम मोदी ने निधन पर जताया शोक
शारदा हॉस्पिटल: कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों के लिए बजाया गया ताली , बरसाए गए फूल
Assembly Elections 2023 Date: राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल,चुनाव आयोग न...
“पावर के बिजनेस से.....बिजनेस करने की मिली पावर”, ग्रेटर नोएडा में रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया 2019 एक्स...
तीसरे दिन दनकौर क्षेत्र में आयोजित हुआ कांग्रेस संगठन सृजन अभियान
दादरी तहसील दिवस में शिवसैनिकों ने सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा
ग्रेटर नोएडा : शाहबेरी में इमारत गिरने के मामले में दो अन्य गिरफ्तार
6 साल की बच्ची के दुष्कर्मी को मिली कोर्ट से कठोर सजा
जीबीयू में सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव अभयंजना 2020  का  समापन  
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये अधिकारी करे विशेष प्रयास- डीएम बी.एन सिंह