सपा की दादरी विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार, अशोक भाटी महासचिव और रोबिन इन्दर प्रधान उपाध्यक्ष नियुक्त
ग्रेटर नोएडा।
समाजवादी पार्टी की दादरी विधानसभा इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शुक्रवार को संगठन को और मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाया गया। दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की अनुमति से नई नियुक्तियों की घोषणा की।
इस क्रम में गांव बिरौड़ा निवासी किसान नेता अशोक भाटी को दादरी विधानसभा का महासचिव मनोनीत किया गया, जबकि पल्ला निवासी रोबिन इन्दर प्रधान को विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा आबिद खान को विधानसभा कार्यकारिणी में सचिव तथा जावेद सैफी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
नियुक्तियों की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों की सक्रियता, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए दादरी विधानसभा कार्यकारिणी का यह विस्तार अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मेहनती और सक्रिय युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी मिलने से पार्टी क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगी।
कार्यक्रम में आसिफ अल्वी, दिगम्बर सिंह, हर्ष मुक्कदम, कपिल, सुरेन्द्र शर्मा, सतीश गौतम, एडवोकेट नवीन बैसोया, सूरज, विपुल, सचिन, जयंत, आकाश, अर्पित, आदित्य नागर, हर्ष बैसोया, नितिन भाटी, शेखर नागर, निक्की पायला, निशु सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
