सफ़ाई को लेकर गंभीर हुआ प्राधिकरण, जगत फ़ार्म व्यापारियों के साथ हुई अहम बैठक

ग्रेटर नोएडा। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र जगत फ़ार्म मार्केट में सफ़ाई व्यवस्था को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकरण की ओर से अधिकारी गौरव बघेल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने अधिकारियों को अवगत कराया कि पिछले कुछ समय से दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने से कूड़ा उठवाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सफ़ाई में देरी के कारण न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा था, बल्कि आम नागरिकों को भी असुविधा हो रही थी।

समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों और प्राधिकरण अधिकारियों के बीच आपसी सहमति बनी। तय किया गया कि प्राधिकरण की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी सुबह और रात निर्धारित समय पर नियमित रूप से जगत फ़ार्म मार्केट में पहुंचकर कूड़ा उठाया करेगी, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।

बैठक में चाचा हिंदुस्तानी, सुकेंद्र यादव, राजीव बैसला, मुकुल गोयल, रोहताश भाटी, गुरचरण सिंह, शुभम गोयल, मोहित सिंघल, चेतन शर्मा, हिमांशु भाटी, मनोज सिंघल, संदीप अमृतपुरम, कपिल भाटी, तरंग तायल, मुकेश कुमार, धर्मपाल सिंह सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

व्यापारियों ने प्राधिकरण के इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नियमित सफ़ाई व्यवस्था से मार्केट की छवि बेहतर होगी और ग्राहकों को भी स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

यह भी देखे:-

पंच परिवर्तन से परम वैभव के मार्ग की ओर गुणात्मक पथ संचलन
कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने श्रीनगर पहुंचे अमित शाह
Yamuna Authority: राया हेरिटेज सिटी के पास के 16 तालाब बनेंगे पर्यटन स्थल, तालाबों के पौराणिक महत्व ...
तुगलपुर गांव में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस शिनाख्त में जुटी
सीएम योगी कल नोएडा में, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
केंद्र गाय को घोषित करे राष्ट्रीय पशु, गौरक्षा हो हिंदुओं का मौलिक अधिकार -इलाहाबाद उच्च न्यायालय
यमुना प्राधिकरण ने 71 कंपनियों के साथ किया 1,01,385 करोड़ रूपए का एमओयू
शारदा विश्वविद्यालय में "एक दीप शहीदों के नाम" कार्यक्रम, छात्रों ने दी श्रद्धांजलि
जानिए दिवाली पर श्रीगणेश-श्रीमहालक्ष्मी पूजन का मुहूर्त
इलाहाबाद हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पंचशील हायनिश के 29 फ्लैट मालिकों को बड़ी राहत, 90 दिन में रजि...
यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह की बड़ी कार्यवाही , विलम्ब से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों का एक ...
ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की समृद्धि बनी नेशनल चैंपियन
तीन वरिष्ठ नागरिकों की अनूठी पहल, हर सप्ताह श्रमदान से गली को बना रहे जीरो वेस्ट
पलायन करने वाले सभी हों वापस, UP में अब गुंडों का दमन करने वाली सरकार- CM योगी आदित्यनाथ
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से घायलों बच्चों को देखने शारदा हॉस्पिटल पहुंचे जिलाधिकारी
लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु जनपद की तीनों विधानसभा में बनाए गए कुल 51 मॉडल बूथ