नोएडा स्टेडियम में उत्तराखंड महाकौथिग का भव्य शुभारंभ, यथार्थ हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
नोएडा, 21 दिसंबर 2025।
नोएडा स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय उत्तराखंड महाकौथिग कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पुष्कर सिंह धामी के साथ डॉ. कपिल त्यागी, मैनेजिंग डायरेक्टर, Yatharth Hospital द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन के पहले ही दिन आयोजन स्थल पर 50 हजार से अधिक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन के दौरान यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा सेक्टर-110 की ओर से आम जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें बीपी (ब्लड प्रेशर), आरबीएस (रैंडम ब्लड शुगर) और बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) की मुफ्त जांच की गई। इसके साथ ही अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक हुए और समय रहते आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर सके।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यथार्थ हॉस्पिटल की एक एंबुलेंस पूरे आयोजन के दौरान स्थल पर तैनात रही। वहीं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष फर्स्ट एड एवं मेडिकल सहायता काउंटर भी स्थापित किया गया, ताकि जरूरतमंदों को तुरंत और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
कार्यक्रम के दौरान उस समय विशेष आकर्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री के आगमन पर मुख्य स्क्रीन पर यथार्थ हॉस्पिटल का वॉकथ्रू वीडियो प्रदर्शित किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। यह प्रस्तुति अस्पताल की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और सामाजिक सहभागिता को दर्शाती रही।
उत्तराखंड महाकौथिग केवल संस्कृति और परंपराओं का उत्सव ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता, जनसुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का भी सशक्त संदेश देता नजर आया। आयोजन के अंत में डॉ. कपिल त्यागी को मंच पर आमंत्रित कर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में यथार्थ हॉस्पिटल के योगदान और महाकौथिग आयोजन में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
