शारदा विश्वविद्यालय और शारदा अस्पताल में क्रिसमस–नव वर्ष कार्निवल 2025 की धूम, विदेशी छात्रों की रही खास भागीदारी
ग्रेटर नोएडा। मानव संसाधन विभाग द्वारा शारदा विश्वविद्यालय, शारदा अस्पताल एवं शारदा केयर हेल्थसिटी से जुड़े छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए क्रिसमस और नव वर्ष कार्निवल 2025 का भव्य आयोजन किया गया। उत्सवधर्मी माहौल में आयोजित इस कार्निवल ने परिसर को रंग-बिरंगी गतिविधियों और उल्लास से भर दिया।
कार्निवल के दौरान भोजन, खेल, कला एवं शिल्प, मनोरंजक गतिविधियों और खरीदारी से जुड़े आकर्षक स्टॉल लगाए गए। स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर रखी गई, जिसमें कर्मचारियों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मानव संसाधन विभाग की ओर से स्टाफ के लिए म्यूजिकल चेयर, सोलो डांस, ग्रुप डांस, सिंगिंग, गुब्बारा गेम्स और दौड़ जैसी कई प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विदेशी छात्रों की उल्लेखनीय भागीदारी ने कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय रंग प्रदान किया और दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विवेक गुप्ता और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी अमित टोप्पो ने मानव संसाधन विभाग और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में साजिया मदार, सौरभ सुमन, मोनी राना, मोक्षदा मिश्रा, अंजलि सिंह, प्रियंका गोयल सहित फैकल्टी सदस्य और स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समापन पर सभी ने इस तरह के आयोजनों को आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और टीम भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया।
