कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय “अग्र भागवत” कथा का शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा। महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय अग्र भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा शक्ति मंदिर, साइट-4 से प्रारंभ हुई, जिसमें समाज की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश उठाकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इंदौर से पधारे भागवताचार्य पं. बालकिशन शास्त्री ने अग्र भागवत ग्रंथ का पूजन कर कथा का आरंभ कराया। प्रथम दिवस की कथा में उन्होंने समाज सुधारक एवं वैश्य समाज के आदर्श पुरुष महाराजा अग्रसेन के जन्म से लेकर युवावस्था तक के प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि अग्र भागवत में श्रीमद्भागवत से आगे की कथाओं का विस्तारपूर्वक उल्लेख मिलता है, जिन्हें आगामी तीन दिनों में प्रस्तुत किया जाएगा।
कथा के दौरान यजमान के रूप में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, नवीन जिंदल, बृजमोहन गोयल, अमित गोयल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अंकुर गर्ग, विनोद गुप्ता, पुष्पेंद्र गोयल, गिरीश जिंदल और राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि कलश यात्रा में पूनम गुप्ता, निधि गर्ग, अंजलि बंसल, श्वेता जिंदल, कोमल बंसल, शिखा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शीतल गर्ग, मानसी गोयल, सोनिका गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं।
तीन दिवसीय यह धार्मिक आयोजन समाज में एकता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का संदेश देता है।
