उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति : 14 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी पहाड़ की संस्कृति

  • सुपरहिट लोकगायक किशन महिपाल समेत कई कलाकार देंगे प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संस्था उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को एक भव्य उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जीटा-1 स्थित आशीर्वाद पैलेस परिसर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

संस्था के अध्यक्ष जेपीएस रावत ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों की नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति, लोक संगीत और पारंपरिक परंपराओं से परिचित कराने के उद्देश्य से समिति पिछले कई वर्षों से इस वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे उत्तराखंड मूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संस्था की वार्षिक पुस्तिका “देवभूमि स्मारिका – भाग 12” का विमोचन भी होगा।

इसके बाद मंच पर नॉन-स्टॉप सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

इस बार कार्यक्रम में शामिल होंगे—

सुपरहिट लोकगायक किशन महिपाल

लोक गायिका माया उपाध्याय

लोक गायक किशोर कबड़वाल

लोक गायिका लक्ष्मी रावत

गायक प्रेम बिष्ट

सुप्रसिद्ध मंच संचालक और हास्य कलाकार प्रशांत गगोड़िया

ये सभी कलाकार अपने गीत-संगीत, नृत्य और लोकधुनों से ग्रेटर नोएडा की जनता को पहाड़ की संस्कृति और वादियों के सरस अनुभव में ले जाएंगे।

विशेष प्रस्तुतियाँ मन मोह लेंगी

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा पर्वतीय कला संगम के कलाकारों द्वारा प्रसिद्ध निर्देशक भगवत मनराल के निर्देशन में प्रस्तुत की जाने वाली नृत्य नाटिका, जिसमें बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहे फौजी और उसके वियोग में नारी की पीड़ा को दर्शाया जाएगा।

इसके अलावा—

“हम उत्तराखंडी छां” नृत्य नाटिका

मां नन्दा देवी राजजात की भव्य झांकी
भी प्रस्तुत की जाएगी।

भोजन, उत्पाद और लोक संस्कृति का संगम

संस्था के महासचिव राजू सनवाल ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल के साथ-साथ पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। दर्शकों के लिए दिन से रात तक उचित दरों पर भोजन उपलब्ध रहेगा।

मंच संचालन होगा खास

कार्यक्रम का मंच संचालन सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार प्रशांत गगोड़िया, समिति के वरिष्ठ उद्घोषक डीएस नेगी और त्रिलोक पंवार संयुक्त रूप से करेंगे।

यह भी देखे:-

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भट्टा  पारसौल के किसानों ने सीएम योगी से की मुलाकात , किया...
यमुना प्राधिकरण ने किसानों को मुआवजा दिया
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटनाग्रस्त , एक ही परिवार के छह लोग घायल
ग्रेटर नोएडा कांग्रेस ने मनाई राहुल गांधी की "भारत जोड़ो" की प्रथम वर्षगांठ, निकाली गई पदयात्रा
भाकियू के संस्थापक स्व0 चौधरी टिकैत की मनायी गयी पुण्यतिथि
26 सितंबर को लॉन्च होगी ग्रेनो प्राधिकरण की वाणिज्यिक भूखंड योजना
"Rising Stars and Shining Legends": एच.आई.एम.टी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बी.फार्मा अंतिम वर्ष के छात्रो...
दीपावली: रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, अयोध्या पहुंचकर सीएम ने दी दिवाली की बधाई
योग और स्वास्थ्य : पाचन/उदर - समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप ने किया वृक्षारोपण,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ग्रेनो प्राधिकरण CARNIVAL के INVITATION CARD पर क्यों मचा बवाल, पढ़ें पूरी खबर
चलती कार में आग लगी, चालक ने कूदकर बचाई जान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डाढ़ा गांव के 104 किसानों को दिए आबादी भूखंड, 40 भूखंडों का पारदर्शी ड्रॉ ...
प्रमुख सचिव अनिल गर्ग ने जिला कारागार गौतमबुद्धनगर का किया निरीक्षण कई योजनाओं की सराहना
पत्रकार की पत्नी की मौत, डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप , डीएम ने दिये जांच के आदेश
किसान एकता संघ ने काले कानून रद्द करने को राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन