नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ के साथ “प्रेरणा विमर्श 2025” का शुभारंभ

  • नोएडा में 35 कुण्डीय वैदिक यज्ञ में 250 से अधिक माताओं-बहनों ने किया सहभाग

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान में बुधवार को नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ के साथ प्रेरणा विमर्श 2025 – “नवोत्थान के नए क्षितिज” का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रेरणा शोध संस्थान न्यास द्वारा पिछले छह वर्षों से आयोजित किया जा रहा यह छठा प्रेरणा विमर्श है।

कार्यक्रम की शुरुआत 35 कुण्डीय यज्ञ से हुई, जिसमें 250 से अधिक माताओं-बहनों ने सक्रिय सहभागिता की। इस वैदिक यज्ञ का संचालन श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, चोटीपुरा (अमरोहा) की वैदिक कन्याओं ने किया।
यज्ञ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र वंदन, नारी कर्तव्य, सामाजिक दायित्व और परिवार की धुरी के रूप में नारी शक्ति की भूमिका को रेखांकित करना रहा। यज्ञ का संदेश भी यही रहा कि—
“सशक्त और सुसंस्कृत नारी ही परिवार और समाज की वास्तविक धुरी है।”

इस अवसर पर प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की अध्यक्ष प्रीति दादू, नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ की संयोजिका प्रवेश शर्मा, प्रेरणा विमर्श 2025 की सचिव मोनिका चौहान, तथा श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल की संस्थापक-संचालिका सुमेधा ने उपस्थित माताओं-बहनों को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों द्वारा संघ की 100 वर्ष की यात्रा प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि सुमेधा ने कहा कि “नारी ही समाज की धुरी है; नारी के सशक्त होने से परिवार और समाज दोनों सशक्त होते हैं।” उन्होंने रामायण काल के उदाहरणों के माध्यम से बताया कि यह यज्ञ हमें अपने मूल और वैदिक परंपराओं से जोड़ता है।

प्रेरणा विमर्श 2025 की सचिव मोनिका चौहान ने तीन दिवसीय आयोजन का विस्तृत परिचय देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 12 से 14 दिसंबर तक चलेगा और इसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से नवोत्थान, नारी नेतृत्व और सांस्कृतिक चेतना पर विमर्श किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रेरणा शोध संस्थान की अध्यक्ष प्रीति दादू, प्रेरणा विमर्श के अध्यक्ष अनिल त्यागी, संयोजिका प्रवेश शर्मा और डॉ. नीलम भी उपस्थित रहीं।

यह भी देखे:-

योगी सरकार की अपील, फाइलेरिया से बचना है तो 28 अगस्त तक जरूर लें दवा
पेशेवर सेवा कंपनी जज ग्रुप ने मनाई पहली वर्षगांठ
देश भर में चोरियां कर चुका सूरज पारदी यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, 1 लाख रुपये का ईनाम घोषित
आंधी बारिश के चलते दीवार गिरी, माँ -बेटी की मौत
नोएडा में सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल
Lakhimpur Kheri News: छह दिन में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन-राकेश टिकैत
ITS कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस, वक्ताओं ने साझा किए विचार
पानी को प्रसाद की तरह इस्तेमाल करना होगा -पीएम मोदी , लॉन्च किया जल जीवन मिशन मोबाइल ऐप
अवैध निर्माण पर चला नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, मचा हड़कंप
allahabad high court : बिजली विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी पर रोक
एनएआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम "कलम के सिपाही" में सम्मानित हुए पत्रकार
नोवरा ने प्राथमिक विद्यालय की समस्याओं का किया निरिक्षण
Facebook ने इस कारण बदला अपना नाम, Facebook को Meta के नाम से जाना जाएगा
Zika Virus Outbreak: शराब की गंध से आकर्षित मच्छर फैलाते हैं बीमारी, इन बातों को समझे बिना बचाव मुश्...
किसान महापंचायत आज: सीतापुर से अवध में आंदोलन को मजबूत करने की कोशिश,
एनएमआरसी ने 21 मेट्रो स्टेशनों पर स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नई स्कीम लॉन्च की