डॉ. आदर्श कुमार को मिला NAI बेस्ट मीडिया एजुकेटर अवॉर्ड

  • देशभर के शीर्ष मीडिया शिक्षकों में शुमार, 45 से अधिक अवॉर्ड—8 पेटेंट के भी हैं धारक

नोएडा। द इंडियन एक्सप्रेस, ऑल इंडिया रेडियो, आज तक, स्टार न्यूज-एबीपी न्यूज और नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में करीब 23 वर्षों का मीडिया अनुभव रखने वाले प्रोफेसर डॉ. आदर्श कुमार को प्रतिष्ठित न्यूजपेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NAI) बेस्ट मीडिया एजुकेटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें एनडीएफसी कन्वेंशन सेंटर में मारवाह स्टूडियो के संस्थापक डॉ. संदीप मारवाह और मशहूर फिल्म लेखक व राज्यसभा सांसद केवी विजयेंद्र प्रसाद (बाहुबली, बजरंगी भाईजान, RRR फेम) के हाथों प्रदान किया गया।

डॉ. आदर्श कुमार यूजीसी-नेट क्वालिफाइड हैं और अपने नाम हिंदी अकादमी–दिल्ली यूनिवर्सिटी बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड, एबीपी न्यूज लॉन्ग एसोसिएशन अवॉर्ड, सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस, मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया बेस्ट मीडिया एजुकेटर, टाइम साइबर मीडिया आइकॉन ऑफ इंडिया सहित करीब 45 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान दर्ज कर चुके हैं।

उनकी अब तक 6 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं, जबकि स्कोपस, यूजीसी केयर और वेब ऑफ साइंस जैसे जर्नल्स में 50 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। मीडिया शिक्षा और शोध के साथ-साथ उनके नाम 8 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पेटेंट भी दर्ज हैं।

डॉ. आदर्श कुमार इंडिया न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरफास्ट, टीवी100, एपीएन न्यूज समेत दस से अधिक न्यूज चैनलों पर बतौर टीवी एक्सपर्ट प्राइम टाइम बहसों में हिस्सा लेते रहे हैं। इसके अलावा वह दूरदर्शन के ज्ञान दर्शन चैनल पर भी लाइव सेशनों में विशेषज्ञ के रूप में नज़र आते हैं।

वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के भीमराव अंबेडकर कॉलेज के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी (बिहार) में विशिष्ट वक्ता, तथा ब्रह्माकुमारी नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में भी गेस्ट ऑफ ऑनर रह चुके हैं।

डॉ. आदर्श कुमार बतौर राष्ट्रीय कवि भी ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। उनकी कविताएँ लाल किला राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सराही गईं और जापान सहित कई देशों में लोकप्रिय हैं।
वह देश के बड़े मीडिया कार्यक्रम वंदना मीडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एवं अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन भी करते रहे हैं, जिसे जेएनयू और डीयू परिसरों में सफलतापूर्वक किया जाता रहा है।

यह भी देखे:-

मानवता की मिसाल पेश करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी लव कुमार ने किया सम्मानित
नए साल के जश्न में नशेड़ियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
एक्शन में दिखे एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा , परखी बैंकों की सुरक्षा
कोविड-19 : वैक्‍सीन के बारे में देगा जानकारी गूगल , कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल
यूपी कैबिनेट के फैसले : दूसरे विभागों में भी मिल सकेगी मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति
नोएडा की सड़कों पर मौत का तांडव: एक रात में तीन हादसे, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल
फ्लैट खरीदारों के मसले सुलझाने को ग्रेनो प्राधिकरण ने फिर की पहल , बिल्डर व खरीदारों के साथ 7 अक्तूब...
दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश
Coronavirus cases in India : दो दिन बाद फिर बढ़ी कोरोना के नए मामलों की संख्या, 24 घंटे में 733 की म...
नोएडा में सफाई कर्मी की नाले में गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी
जलवायु परिवर्तन पर आयोजित हुई तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला, नापिए अपनी कार्बन पदचिह्न
67th National Film Awards: रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे पार्किंग की मांग तेज़, नोवरा ने विधायक से की गुज़ारिश
सराहनीय , नोएडा पुलिस के इस दरोगा ने बचाई बच्ची की जान, पेरेंट्स ने कहा थैंक यू
G20 Summit In India : बाइडेन, सुनक का स्वागत मोदी नहीं तो करेगा कौन, जानें पूरी खबर
पिछले वर्ष 32 हाथियों की मृत्यु , 9 का शिकार, रंजन तोमर की आरटीआई से मिली जानकारी