डीपीएस ग्रेटर नोएडा में कैंब्रिज सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रों ने गीत-नृत्य से जीता दिल

  • अतिथि डॉली चनाना और मोहित वत्स ने की विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना

ग्रेटर नोएडा, 11 दिसंबर 2025।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, गामा सेक्टर ग्रेटर नोएडा में कैंब्रिज विंग द्वारा आयोजित वार्षिक कैंब्रिज सांस्कृतिक कार्यक्रम 2025–26 बड़े उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एचआरडीसी की डॉली चनाना, विशेष अतिथि कैम्ब्रिज इंटरनेशनल नॉर्थ इंडिया के मैनेजर मोहित वत्स, तथा नेचुरोपैथी एवं वेलनेस विशेषज्ञ डॉ. वसीमा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और श्लोक वाचन के साथ हुई। प्राचार्या श्रीमती सीमा रॉय ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की शिक्षण पद्धति, सांस्कृतिक दृष्टि और छात्रों की सतत प्रगति पर प्रकाश डाला।

गीत, नृत्य और ‘फैक्ट राइड अराउंड द वर्ल्ड’ ने बांधा समां

छात्रों द्वारा प्रस्तुत समूह गीत ने अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ‘फैक्ट राइड अराउंड द वर्ल्ड’, जिसमें बच्चों ने दुनिया के विभिन्न देशों की संस्कृति, परंपराओं और रोचक तथ्यों को बेहद सजीव ढंग से प्रस्तुत किया। इसके बाद रंगारंग नृत्य प्रस्तुति ने सभागार में उत्साह का नया जोश भर दिया।

मुख्य अतिथि डॉली चनाना ने अपने संबोधन में कहा कि डीपीएस ग्रेटर नोएडा के छात्र कला, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के उत्तम उदाहरण हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा प्रदान किए जा रहे अवसरों की भी सराहना की।

आकर्षक स्टॉलों ने बढ़ाई कार्यक्रम की रौनक

कार्यक्रम के समापन पर मुख्याध्यापिका सुश्री नईयरा रिज़वी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके बाद अतिथियों ने शिक्षकों और छात्रों द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉलों का अवलोकन किया, जिनमें—

अराउंड द वर्ल्ड गेस क्वेस्ट,

अनरैवेल द मिस्ट्री,

रिफ्रेशिंग लेमोनेड,

क्रंची भेलपुरी,

क्रिएटिव बुकमार्क स्टॉल,

तथा बच्चों का पसंदीदा टैटू मैनिया स्टॉल शामिल थे।

छात्रों द्वारा तैयार किए गए खूबसूरत बुकमार्क अतिथियों को स्मृति उपहार के रूप में भेंट किए गए।

प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कार्यक्रम ने न केवल छात्रों की कला और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया, बल्कि उनकी प्रस्तुति क्षमता, आत्मविश्वास और सीखने की उत्सुकता को भी उजागर किया। यह आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास का शानदार उदाहरण बनकर उभरा।

यह भी देखे:-

UP International Trade Show– 3rd Edition में उत्तर प्रदेश पुलिस को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल प्रदर्शन का पुर...
ग्रेटर नोएडा : सेल्स टैक्स ऑफिस में लगी आग
ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन, तीनों कृषि कानून निरस्त करने की मांग 
गौतम बुद्ध नगर में स्वच्छता पखवाड़ा: छात्रों-अभिभावकों को जागरूक कर बंटीं हाउसहोल्ड किट्स और स्टेशनर...
GL बाजाज के सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल को शिक्षा उत्कृष्टता के तीन प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे: पीढ़ियों के मिलन का उल्लासपूर्ण उत्सव
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े मोबाईल चोर, 15 मोबाईल चोर बरामद
दनकौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 41 वॉ स्थापना दिवस मनाया
सुनपुरा में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर
म्यांमार-थाईलैंड भूकंप पीड़ितों के साथ GBU की एकजुटता, राहत में आगे आया विश्वविद्यालय
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ऊर्जा कुशल आवास पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न
जीबीयू ने दिव्यांग एथलीटों के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
घर में दवाइयों की डिलीवरी के लिए इन नम्बरों पर करें CALL
ग्रेटर नोएडा में ISKCON द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आमंत्रण
धर्मेन्द्र चंदेल ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
गांधी शांति प्रतिष्ठान में 'सृजनाभिनन्दनम' का भव्य आयोजन, साझा काव्य संकलन सहित छह पुस्तकों का विमोच...