बीजेपी सूरजपुर मंडल में SIR बैठक सम्पन्न, नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान का जोरदार स्वागत
- जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा बोले—घर-घर जाकर सही मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करें
ग्रेटर नोएडा, 12 दिसंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी, सूरजपुर मंडल में गुरुवार को पैरामाउंट सोसाइटी में आयोजित मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) बैठक में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान का फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने मनोज प्रधान को बधाई दी और भरोसा जताया कि वे संगठन की रीति–नीति के अनुसार मंडल को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बीजेपी द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण SIR अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत फर्जी मतदाताओं और घुसपैठियों को सूची से बाहर करने का कार्य प्राथमिकता पर है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि
“एक भी वास्तविक मतदाता सूची से वंचित न रहे। प्रत्येक बूथ स्तर पर घर-घर जाकर सही मतदाताओं की पहचान कर उनका SIR फार्म भरवाना सुनिश्चित किया जाए।”
मंडल अध्यक्ष ने जताया आभार
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान ने शीर्ष नेतृत्व, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत बनाने और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मंडल के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
इन वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, मंडल प्रभारी इन्द्र नागर, वीरेन्द्र भाटी, जिला मंत्री गुरुदेव भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, आनंद भाटी, मनोज भाटी, नीतीश भाटी, जितेन्द्र भाटी, सतीश भाटी, वरुण धीमान, विजय रावल, सुनील सोनिक, मूलचंद शर्मा, प्रधान गौरव शर्मा, मनवीर नागर, शेखर नागर, शक्ति रावल, विशाल कुमार, अशोक चौधरी, रकम भाटी, संजीव चौहान, नवीन भाटी, राजेश ठेकेदार, आदेश भड़ाना, सतीश शर्मा, बीना शुक्ला, गीता सागर, अपर्णा सिंह, गायत्री तिवारी, सरोज, हेमंत त्यागी, चेतन शर्मा, मुकेश भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
