छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

नोएडा । थाना सेक्टर 126 पुलिस ने पीजी में रहने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन गांजा बेचने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 4 किलो 538 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक विपिन कुमार ने एक सूचना के आधार पर जेपी विश टाउन सोसायटी के पास से अमर भरवे पुत्र रामलोचन भरवे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 4 किलो 538 ग्राम अवैध गांजा, अमेजॉन कंपनी के नाम से बना हुआ पैकिंग बॉक्स और टेप, घटना में प्रयुक्त होने वाली एक मोटरसाइकिल आदि बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी यहां के विभिन्न पीजी और हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को अवैध रूप से गांजा सप्लाई करता है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी गांजे की सप्लाई के लिए अमेजॉन कंपनी की पैकिंग प्रयोग करता है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लोगों की डिमांड और ई- पोर्टल के माध्यम से आर्डर प्राप्त कर छोटी-छोटी पॉलिथीन के पैकेट बनाकर डिलीवरी करता है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजे की पेमेंट की लेने के लिए अपने पेटीएम, फोनपे और गूगल पे का इस्तेमाल करता है।

यह भी देखे:-

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की 27सितंबर  भारत बंद को लेकर हुई समीक्षा बैठक
गौतमबुद्धनगर पुलिस तबादला : आठ कोतवाल इधर से उधर किये गए
जीएल बजाज में पीजीडीएम बैच 2021-23 के छात्रों के लिए "ई-सेल का परिचय" का आयोजन
Budgam Encounter: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद
ग्रेटर नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए दो पेशेवर बदमाश
इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले  गैंग के दो गिरफ्तार
सात फेरों का घोटाला मामले में प्रधानपति समेत तीन पहुंचे सलाखों के पीछे
चिंताजनक: भारतीयों को लगी ऑनलाइन रहने की आदत, कोरोना बना बड़ी वजह
एनजीटी के नियमों का उल्लघंन करने पर इन संस्थानों पर जुर्माने का नोटिस जारी
ग्राम प्यावली ताजपुर को मिली बड़ी सौगात, ₹303.53 लाख की पेयजल परियोजना का हुआ शुभारंभ
मेडिकल स्टोरों में ड्रग इंस्पेक्टर ने की छापेमारी
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
अमेठी हेल्प डेस्क द्वारा आयोजित मुफ़्त करियर काउन्सलिंग वर्कशॉप में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्...
बंद घरों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
ओला कैब चालक को बंधक बनाकर लूटपाट