बीटा–2 जैन मंदिर में 13 से 15 दिसंबर तक स्थापना दिवस समारोह

ग्रेटर नोएडा। श्री चंद्रप्रभु जिनालय के 10 वर्ष पूर्ण होने तथा त्रिकाल चौबीसी जिन मंदिर के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री दिगंबर जैन मंदिर, बीटा–2 ग्रेटर नोएडा में तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह 13, 14 व 15 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। समिति ने सभी श्रावकों-श्राविकाओं को कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम विवरण:

📍 स्थान: श्री दिगंबर जैन मंदिर, बीटा–2, ग्रेटर नोएडा

📅 13 दिसंबर 2025, शनिवार

• भजन संध्या — सोनिया एंड पार्टी, दिल्ली द्वारा प्रस्तुति
• समय: रात्रि 7:00 बजे

📅 14 दिसंबर 2025, रविवार

• श्री जी का अभिषेक — प्रातः 7:15 बजे
• पालकी यात्रा — प्रातः 7:45 बजे

📅 15 दिसंबर 2025, सोमवार

• मूलनायक चंद्र प्रभु भगवान एवं पार्श्वनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव के अवसर पर
• 108 रजत कलशों द्वारा जलाभिषेक — प्रातः 7:00 बजे

संस्था की ओर से कहा गया है कि यह अवसर धार्मिक भावना, भक्ति और उत्सव का प्रतीक है और अधिकाधिक श्रद्धालु आकर इस पुण्य आयोजन का लाभ उठाएँ। साथ ही मीडिया एवं सामाजिक संगठनों से कार्यक्रम को कवरेज प्रदान कर संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का अनुरोध किया गया है।

— श्री दिगंबर जैन मंदिर, बीटा–2, ग्रेटर नोएडा

यह भी देखे:-

भारतीय फ्रेंड्स क्लब द्वारा लोहरी-संक्रांति का त्योहार - "एक शाम मस्तानी"
मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित गुप्ता हेल्थ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
आमात्रा होम्स सोसाइटी के निवासियों ने नेफोमा बेनर तले मूलभूत सुविधाओं के लिए किया प्रदर्शन, डीसीपी स...
कलक्ट्रेट सूरज पुर में मनाई गई गांधी जयंती, शास्त्री जी भी याद किये गए
शारदा विश्विद्यालय में राष्ट्रीय मूट प्रतियोगिता का आयोजन
जीवन ज्योति शिक्षा समिति ट्रस्ट के जरूरतमंद बच्चों ने कला प्रतियोगिता में हुनर का किया प्रदर्शन
आज का पंचांग, 15 फरवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
प्रयागराज की कोर्ट पहुंचा मुख्तार अंसारी को UP की जेल में शिफ्ट करने का आर्डर, तय होगा जेल
कल का पंचांग, 21 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा मुफ़्त अस्थमा शिविर आयोजित 
महाकुंभ 2025: भक्तों के लिए भव्य आयोजन, रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी और स्वच्छता का अनोखा संदेश!
महाकुम्भ में श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े की भव्य छावनी प्रवेश यात्रा, नगरवासियों ने किया स्वागत
Tokyo Olympics: कमलप्रीत कौर इतिहास रचने से चूकीं, 63.70 मीटर थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहीं
एकेटीयू द्वारा समय पर दाखिलों की अनुमति न देना ,कॉलेज प्रबंधन व छात्रों के लिए बना चुनौती, जल्द निका...
डेट्रॉइट इंजीनियर्ड प्रोडक्ट्स (डीईपी) ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित
गाजियाबाद : जयपुरिया मॉल की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू