नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : पश्चिमी यूपी की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाला नया इंजन

ग्रेटर नोएडा/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) अब केवल एक हवाई अड्डा परियोजना न रहकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास का नया आधार बनता दिखाई दे रहा है। शुरुआत से ही लक्ष्य रहा है कि इस एयरपोर्ट का लाभ सबसे अधिक आसपास के क्षेत्र व उस जमीन देने वाले परिवारों को मिले जिनकी भागीदारी से यह सपना साकार हो रहा है। इसी दिशा में एयरपोर्ट निर्माण, संचालन, कौशल विकास और रोजगार सृजन पर तेज़ी से कार्य जारी है।

एयरपोर्ट विकास में दो प्रमुख इकाइयाँ — YIAPL व NIAL

इस मेगा प्रोजेक्ट में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. (YIAPL) कंसेशनायर कंपनी के रूप में विकास और संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही है।
वहीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (NIAL), जो उत्तर प्रदेश सरकार, नोएडा, ग्रेनो और यीडा का संयुक्त उपक्रम है, परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में कार्यरत है। दोनों संस्थाएं मिलकर एयरपोर्ट को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार कर रही हैं।

5,000 से अधिक रोजगार अवसर, 30+ कंपनियों से साझेदारी

YIAPL ने टाटा प्रोजेक्ट्स, इंडियन ऑयल, एयर इंडिया SATS, TFS और बर्ड ग्रुप जैसी 30 से अधिक अनुभवी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। अनुमान है कि एयरपोर्ट संचालन के शुरुआती चरण में ही 5,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी के साथ पीएफ, ईएसआई, बोनस, ग्रेच्युटी और अवकाश लाभ भी मिलेगा।

परियोजना प्रभावित परिवारों (PAF) के लिए विशेष प्रावधान

PAF युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने हेतु YIAPL, NIAL व जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन करियर पोर्टल शुरू किया है।
अब तक 180+ PAF उम्मीदवार पंजीकृत, जबकि 11 सितंबर, 31 अक्टूबर और 2 दिसंबर 2025 को आयोजित शिविरों में 300+ अभ्यर्थियों की भागीदारी रही।
कंपनी द्वारा अब तक 24 युवाओं को ऑफर लेटर जारी कर दिए गए हैं और भर्ती प्रक्रिया जारी है।

ITI जेवर बना एयर एविएशन प्रशिक्षण केंद्र

युवाओं के कौशल में वृद्धि के लिए YIAPL ने ITI जेवर में दो कक्षाओं का नवीनीकरण कर उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण उपकरणों से सुसज्जित किया।

19 अगस्त–15 अक्टूबर 2025 के बीच यहां
• पैसेंजर हैंडलिंग
• रैम्प ऑपरेशन्स
के दो एविएशन कोर्स संचालित किए गए। 28 प्रशिक्षार्थियों ने कोर्स पूरा किया, जिनमें से 24 युवाओं का चयन नौकरी हेतु हो चुका है।
इसके अलावा संचार कौशल, स्पोकन इंग्लिश व सॉफ्ट स्किल्स में 100 से अधिक PAF छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण अब नियमित रूप से जारी रहेगा।

कैसा होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

IATA कोड DXN के साथ NIA एक विश्वस्तरीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा, जो दिल्ली-NCR व पश्चिमी यूपी को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
• एयरपोर्ट नेट-ज़ीरो उत्सर्जन लक्ष्यों के साथ विकसित हो रहा है
• उद्घाटन में एक रनवे और एक टर्मिनल, 1.2 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता
• कंसेशन अवधि 40 वर्ष (1 अक्टूबर 2021–2061)

Zurich Airport International AG की सहायक कंपनी है YIAPL

YIAPL, Zurich Airport International AG की 100% सहायक इकाई है, जो उत्तर प्रदेश और भारत सरकार के साथ PPP मॉडल पर इस परियोजना को आगे बढ़ा रही है। स्विस तकनीक और भारतीय आतिथ्य के समागम के साथ एयरपोर्ट को एक अंतरराष्ट्रीय मानक की सुविधा के रूप में स्थापित करने की तैयारी लगभग पूरी है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सपना अब मूर्त रूप ले रहा है—और इसके साथ ही जेवर व आसपास के क्षेत्रों में रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास की नई संभावनाएँ तेजी से उभर रही हैं। जल्द ही यह एयरपोर्ट केवल उड़ान नहीं भरेगा, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग का आयोजन, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक
एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के विक्ट्री24 स्पोर्ट्स वीक में छात्रों ने मचाया धमाल
ब्रेकिंग: यूपी का ग्रेटर नोएडा का लुकसर जिला कारागार बना बॉडी वार्न कैमरा से लैस
यूपी: जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ्ट तैयार, दो से ज्यादा बच्चे होने पर नहीं मिलेगा इन सुविधाओं का ल...
राम-ईश इंस्टीट्यूट ने मनाया 63वां राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह
PM Modi Varanasi Visit 2021: PM मोदी आज काशी में, रुद्राक्ष समेत 1475 करोड़ की देंगे सौगात
मोब लिंचिंग पर आधारित 'द ब्रदरहुड' डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी
Bharat Bandh LIVE Updates: किसानों का भारत बंद, दिल्ली से सटी सीमाओं पर भारी जाम
लखनऊ : प्रियंका ने लिया कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय, तय किया जाएगा 12 हजार किमी का स...
कोरोना: एक्टिव केस में एक लाख से अधिक की गिरावट, मौतों की संख्या 4000 से कम
प्रवीण भाई तोगड़िया को मंदिर में जाने से रोका गया
डीआरडीओ ने विकसित की एंटीबॉडी डिटेक्शन आधारित किट, कोरोना के इलाज में है मददगार
लखीमपुर खीरी हिंसा : पुलिस की गिरफ्त में मंत्री पुत्र सहित तीन और गिरफ्तार, अब तक 13
भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभा और साहित्य का संगम, ग्रेटर नोएडा के भगवत शर्मा हुए सम्मानित
Cabinet Meeting : पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, टैक्सटाइल क्षेत्र के लिए PLI ...
कोरोना की नई लहर का कहर: 25 जिलों में लौटे पाबंदियों के दिन, 20 शहरों में नाइट कर्फ्यू, लॉकडाउन