दीपावली का यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल होना गर्व की बात : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है दीपावली का त्योहार : मुख्यमंत्री
  • दीपावली की वैश्विक मान्यता अयोध्या की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाणः सीएम योगी
  • यूनेस्को सूची में शामिल होने से उत्तर प्रदेश की परंपरा को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचानः सीएम

लखनऊ, 10 दिसंबरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में सम्मिलित किए जाने को गर्व का पल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय उस उत्सव की वैश्विक पहचान है, जो अंधकार पर प्रकाश की विजय और नए आरंभ के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह उपलब्धि भारत की सांस्कृतिक शक्ति व परंपरा की महत्ता को विश्वपटल पर और अधिक मजबूती प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ के माध्यम से विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के दृष्टिकोण से इस उपलब्धि के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश के लिए इसलिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन भूमि है। यहीं पर दीपावली की पहली ऐतिहासिक उत्सव परंपरा की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहाकि अयोध्या केवल सांस्कृतिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं की आत्मा है। ऐसे में इस पर्व की वैश्विक मान्यता अयोध्या के आध्यात्मिक महत्व को और भी प्रखर बनाती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान भारत की बढ़ती सांस्कृतिक प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व स्तर पर अपनी सांस्कृतिक उपस्थिति को व्यापक रूप से स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भारत की परंपराओं और उत्सवों को विश्व समुदाय द्वारा अपनाया जाना सकारात्मक संकेत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशा व्यक्त की कि अयोध्या का शाश्वत प्रकाश मानवता को सत्य और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। उनके अनुसार यह पर्व केवल उत्सव नहीं बल्कि जीवन दर्शन है, जो समाज को एकता और संस्कारों की दिशा में अग्रसर करता है।

यह भी देखे:-

बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा नेत्री मीना सलमानी ने किया नामांकन
18 से ऊपर के युवाओं के मुफ्त टीकाकरण अभियान का सांसद प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ
पहले प्रदेश का किसान कर्ज में डूबा था आज वह खुशहाल है: सीएम योगी
अनुशासनहीनता पर सख्त रुख: यूपी रेरा ने 12 कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता
पूर्वांचल में संचारी रोगों पर कसा शिकंजा, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक सफलता
AKTU के शिक्षक बनेंगे AI एक्सपर्ट: पांच दिवसीय FEP प्रोग्राम की कुलपति प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने की शु...
नेत्र रोगियों को नया जीवन देने का प्रतिष्ठित अभियान चला रहा शंकर आई फाउंडेशनः सीएम योगी
ज्योतिषार्चाय पं. मूर्तिराम आनन्द वर्धन नौटियाल वेद प्रतिभा व वेद सम्मान से सम्मानित
युवाओं को हुनरमंद बनाने में जुटी योगी सरकार, एआई आधारित लक्ष्य आवंटन से कौशल विकास को नई दिशा
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाया उत्तर प्रदेश  के इन 5 शहरों में कंप्लीट लॉकडाउन
वाराणसीः मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई पावन गंगा में डुबकी
लूट का खुलासा होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस का फूलमालाओं से किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: निवेश, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर में नई उड़ान की ओर
जेवर एयरपोर्ट हमारी प्राथमिकता है - सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना: युवाओं में जोश, श्रावस्ती ने मारी बाजी
अन्ना सत्याग्रह जन जागरूक साइकिल यात्रा : लखनऊ पहुचंकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा