महाकुंभ के भव्य आयोजन के बाद माघ मेला-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित माघ मेला संपन्न कराने की तैयारी
  • मुख्य सचिव ने प्रतीक चिन्ह के अनावरण, सेक्टरवार रंग योजना और अवसंरचनात्मक सुधारों पर बैठक में की चर्चा

लखनऊ, 10 दिसंबर। महाकुंभ-2025 के सफल आयोजन के बाद अब राज्य सरकार माघ मेला-2026 को भी अभूतपूर्व, व्यवस्थित और सौंदर्यपूर्ण स्वरूप देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माघ मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अभी हाल ही में मुख्य सचिव के समक्ष प्रतीक चिन्ह का अनावरण, सेक्टरवार रंग योजना और अवसंरचनात्मक सुधारों पर विशेष चर्चा हुई थी। इस बार अनुमानित है कि प्रयागराज में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालु संगम पर पवित्र स्नान करेंगे, जिनमें प्रतिदिन आने वाले लाखों कल्पवासी भी शामिल होंगे।

7 सेक्टर्स – 7 ऊर्जा चक्रों के रंग
पूरा मेला क्षेत्र रंग-समन्वित थीम पर आधारित होगा। हर सेक्टर एकरूपता का अनुभव कराएगा। मेले को सुसंगत और आकर्षक रूप देने के लिए सातों सेक्टर्स और सात पॉन्टून पुलों को “सात ऊर्जा चक्रों” के अनुरूप रंगों से सजाया जाएगा। हर सेक्टर की चहारदीवारी पर 3 फुट चौड़ी सीमांकन पट्टी बनाई जाएगी, जिससे मेले का आकार दृष्टिगत रूप से स्पष्ट, व्यवस्थित और सुंदर दिखाई देगा। सभी सेक्टर्स में उत्तर प्रदेश सरकार और माघ मेला-2026 का प्रतीक चिन्ह अंकित होगा।

चेंजिंग रूम होंगे अधिक सुविधाजनक
विभिन्न घाटों पर उपलब्ध चेंजिंग रूम भी सेक्टरवार रंग योजना के अनुरूप तैयार किए जाएंगे। पहले की तुलना में दोगुनी क्षमता, रंग योजनाओं से मेल खाते हुए होंगे। अब 2 यूनिट में 2 के स्थान पर 4 लोग एक साथ सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। इससे भीड़ प्रबंधन अधिक सुचारू और सुविधाजनक होगा तथा मेले की एकरूपता कायम रहेगी।

पॉन्टून पुलों पर बढ़ेगी सौंदर्य और सुरक्षा दोनों
सातों पॉन्टून पुलों को इंद्रधनुषी सात रंगों से सजाया जाएगा। पुलों पर लगे लाइट, पोलों पर एलईडी लाइटें धार्मिक चिन्हों के साथ प्रदर्शित होंगी, जो दिन और रात दोनों समय आकर्षण का केंद्र रहेंगी। हर पुल पर रंग अनुरूप झंडे लगाए जाएंगे।यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलों पर कैनोपी का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विश्वस्तरीय अनुभव देने पर फोकस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि माघ मेला-2026 न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक हो, बल्कि साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा सुविधाओं और आधुनिक अवसंरचना के मामले में भी देशभर के मेले आयोजनों के लिए एक आदर्श बने। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मेला प्रशासन श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, व्यवस्थित, आध्यात्मिक और विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने में जुट गया है।

यह भी देखे:-

गोरखपुर में विकास और जनकल्याण की नई मिसाल: सीएम योगी ने किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण, महिलाओं के लि...
महाशिवरात्रि 2025: पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और महाकुंभ में स्नान का विशेष योग, बता रहे हैं पंडित सागर ...
राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या में श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे...
भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाईः मुख्यमंत्री योगी आदित्य...
सिपाही का हत्यारा 1 लाख का ईनामी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
महाकुम्भ के पहले श्रद्धालुओं के लिए ऊंटों की सवारी बनी आकर्षण का केंद्र, संगम घाट पर उमड़ी भीड़
नोएडा में छठ महापर्व का भव्य समापन: श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम
दीपावली: रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, अयोध्या पहुंचकर सीएम ने दी दिवाली की बधाई
गणेशोत्सव में गूंजी हिन्दी-मराठी गीत रामायण, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति, भक्तों ने लगाए गणपति...
शरद पूर्णिमा पर विशेष, सुख समृद्धि के लिए राशि अनुसार करे ये उपाय
नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चल रहे विकास कार्यों का ...
कल का पंचांग, 26 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
एडुकोहाट में भव्य दही-हांडी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गोरखपुर की कौशल्या देवी से भी संवाद किया पीएम मो...
यूपीआईटीएस 2025 का दिल्ली रोडशो: वैश्विक व्यापार मंच पर उत्तर प्रदेश की शक्ति का प्रदर्शन
सुपरसोनिक मार्केटिंग के डायरेक्टर राजेश जैन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित