ग्रेनो में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस मंजूर

  • प्राधिकरण–विश्वविद्यालय में पार्टनरशिप साइन, 40,000 वर्ग फुट भूमि लीज पर आवंटित
  • इंडो–ऑस्ट्रेलियन शिक्षा सम्बन्धों में नई गहराई, उत्तर प्रदेश को ग्लोबल हायर–एजुकेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मंगलवार को बड़ा कदम उठाया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के बीच कैंपस निर्माण को लेकर औपचारिक समझौता हो गया। प्राधिकरण द्वारा विश्वविद्यालय को 40,000 वर्ग फुट भूमि लीज पर दी गई, जिससे प्रदेश में पहली विदेशी यूनिवर्सिटी कैंपस की राह साफ हो गई है।

आईटीसी मौर्या, नई दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत की हायर एजुकेशन कम्युनिटी से जुड़े शीर्ष प्रतिनिधि मौजूद रहे। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के साथ ही ग्रेटर नोएडा को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, अनुसंधान और इनोवेशन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में ग्रेनो अथॉरिटी ने परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन हेतु हर संभव सहयोग सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।

पहले चरण में बिजनेस–डेटा साइंस, जल–कृषि अनुसंधान आधारित पाठ्यक्रम शुरू होंगे

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स के भीतर निर्माण होने वाला यह कैंपस सस्टेनेबिलिटी, वॉटर मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिजनेस इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अध्ययन-अनुसंधान को बढ़ावा देगा।
* पहले चरण में — बिजनेस एनालिटिक्स, मार्केटिंग, डेटा साइंस, सस्टेनेबल वॉटर फ्यूचर्स और एग्रीकल्चर से जुड़े कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
* दूसरे चरण में — इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और सप्लाई चेन मैनेजमेंट से संबंधित कोर्स शामिल होंगे।

“विदेशी यूनिवर्सिटी का आगमन—युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए नए अवसरों का विस्तार”

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा—

> “उत्तर प्रदेश एजुकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह पार्टनरशिप दुनिया के बढ़ते विश्वास की गवाही है। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का आना युवाओं और खासकर बेटियों के लिए नए क्षितिज खोलेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि जैसे–जैसे प्रदेश एक ट्रिलियन–डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ रहा है, ऐसे सहयोग स्किल्ड और ग्लोबल–रेडी टैलेंट तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाएँगे।

औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने इसे युवा संभावनाओं और उपलब्ध अवसरों के बीच अंतर को कम करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया—

> “वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी की उपस्थिति AI, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और उभरते तकनीकी क्षेत्रों में वैश्विक विशेषज्ञता जोड़कर पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करेगी। यह साझेदारी रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री–इंटीग्रेशन के नए द्वार खोलेगी।”

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख प्रतिनिधि

● अवनीश अवस्थी – मुख्यमंत्री सलाहकार
● आलोक कुमार – अपर मुख्य सचिव (औद्योगिक विकास)
● एमपी अग्रवाल – प्रिंसिपल सेक्रेटरी (हायर एजुकेशन)
● प्रो. जॉर्ज विलियम्स – वाइस चांसलर, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी
● प्रो. डेबोरा स्वीनी – प्रोवोस्ट, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी
● अरविंद गुप्ता – डायरेक्टर, डेलॉइट
● सौम्य श्रीवास्तव – ACEO, ग्रेनो प्राधिकरण

यह भी देखे:-

ग्रेनो प्राधिकरण में 6 परसेंट प्लाट को लेकर बड़ा खेल, अफसर प्रबंधक समेत आठ पर मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप
ग्रेनो के गांवों व सेक्टरों को जोड़ते हुए पांच रुट पर स्थानीय बस सेवा हुई शुरू, जानिए रूट
नयी शिक्षा नीति की सभी योजनाओं को जल्द अमल में लाना बड़ी चुनौती : प्रो. प्रसेनजीत
Punjab New CM चरणजीत चन्नी , पार्षद से सीएम तक का शानदार सियासी सफर ,चन्नी एमबीए व एएलबी भी है
पार्क , ग्रीन बेल्ट व सड़क मरम्मत के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने निकाला करोड़ों का टेंडर
कल का पंचांग, 8 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा में आज GST MEGA CAMP , GST से सम्बंधित समस्या का होगा निराकरण
पहली बार टॉप इंटरनेशनल बाइक रेसिंग मोटोजीपी ग्रिड 2023 - राइडर प्रोफाइल यहां देखें
COVID 19 : लॉक डाउन का उलंघन में हुई गिरफ्तारियां, वहां किये गए सीज
आईईसी कालेज के टेकफेस्ट “इनोविजन-2026” का भव्य समापन
COVID-19:गलगोटिया विश्वविद्यालय के उदासीन रवैए से छात्र परेशान
हर रिहायशी सेक्टर का होगा अपना सामुदायिक केंद्र
योग और स्वास्थ्य : पाचन/उदर - समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
गौतमबुद्धनगर में जलभराव रोकने के लिए नालों की सफाई पर जोर, विधायक और जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार
मर्सडीज व रोडवेज बस की टक्कर, कई घायल