ग्रेटर नोएडा में शिक्षा और संस्कार का नया अध्याय—‘विजय सिंह पथिक प्रतिभा विकास केंद्र’ का उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा।
आज वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा जे.एस. आदर्श विद्यालय, बिरौंडी में विजय सिंह पथिक प्रतिभा विकास केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह केंद्र नगरीय क्षेत्र के वंचित परिवारों के बच्चों को संस्कार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन ने ग्रेटर नोएडा में ऐसे 10 केंद्र प्रारम्भ करने की योजना भी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—
वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के केंद्रीय मंत्री राजेश दत्ता, जिला महामंत्री शिव नरेश पांडे, पूर्वी संभाग संयोजक भरत, जिला महिला संयोजिका संगीता वर्मा, जिला मंत्री डॉ. नीरज कौशिक, किसलय, राजेश बिहारी, प्रो. विवेक कुमार, डॉ. दिव्या अग्रवाल, नीरज जिंदल सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य।

अपने प्रेरक सम्बोधन में राजेश दत्ता ने बताया कि देश के 18 राज्यों में 1500 प्रतिभा विकास केंद्र संचालित हो रहे हैं तथा इस वर्ष 1000 और नए केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले विद्यार्थियों में अप्रत्याशित सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं, जो इन केंद्रों की प्रभावशीलता को साबित करता है।

कार्यक्रम के दौरान भरत  ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों को संस्कार पक्ष व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से ज्ञानचंद बोहरे, संतराम मावी, सतीश मावी, सतपाल मावी, प्रधानाचार्य रकम सिंह व जितेंद्र मावी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सतीश मावी ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कार केंद्र छात्रों के शारीरिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास को पूर्णता प्रदान करते हैं और इसका प्रभाव व्यवहार में अभी से दिखाई देने लगा है।
प्रधानाचार्य रकम सिंह ने कहा— “निर्माण व विनाश शिक्षक की गोद में पलते हैं। उम्मीद है कि शिक्षिका सविता विद्यार्थियों में सतगुणों का विकास कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगी।”

कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र एवं जलपान के साथ हुआ।
यह आयोजन ग्रेटर नोएडा में समाज, शिक्षा और संस्कार के समन्वय का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट: बसपा सुप्रीमो की गृह जनपद तो भाजपा को अपनी सीट बचाने की चुनौती
बिलासपुर मे कूड़े की समस्या को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने दिया ज्ञापन
भाकियू आराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने  नोएडा प्राधिकरण का किया  घेराव
30 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा में संयुक्त मोर्चे की महापंचायत की तैयारी में जुटे संगठन
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला : लक्ष्मी जी की समुद्र मंथन से उत्पत्ति देख भाव विभोर हुए दर्शक
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन आयोजित की गयी स्पेशल असेंबली गणेश चतुर्थी
सेक्टर डेल्टा-2 में सीवर संकट गहराया, आरडब्ल्यूए ने दी आंदोलन की चेतावनी
केदारनाथ में पीएम मोदी: तबाही के बाद फिर उठ खड़ा हुआ केदारधाम
कानूनी जागरूकता के लिए निकाली कार रैली
रयान इंटरनेशनल स्कूल में इसरो दिवस पर छात्रों ने रचा अंतरिक्ष गौरव का इतिहास
शारदा विश्वविद्यालय में डांडिया नाइट और माता की चौकी का आयोजन
सूरजपुर में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग टूटने से बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 के ब्लॉक-बी पार्क में 1 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन, समरसता और राष्ट्रसेवा क...
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास, ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत - अजीत सिंह दौला
चेतावनी बन गई मदद: महिला से 3.5 लाख के जेवर ले उड़े टप्पेबाज़, पुलिस जांच में जुटी
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स मे "फिट इंडिया चैलेंज" के अन्तर्गत योग अभ्यास का विशाल आयोजन