शारदा विश्वविद्यालय: महेश भट्ट की मौजूदगी में हुआ मीडिया मेले का शानदार समापन

ग्रेटर नोएडा : शारदा विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित मीडिया मेले के दूसरे दिन भी छात्रों में ज़बरजस्त उत्साह देखने को मिला. बॉलीवुड के प्रसिदध् फिल्मकार श्री महेश भट्ट अपनी टीम के साथ छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए शारदा विश्वविद्यालय आए । श्री भट्ट की टीम ने “बात निकली तो ..” नाटक का प्रदर्शन किया जिसमें इमरान ज़ाहिद ने मुख्य भूमिका निभाई. मास कम्युनिकेशन विभाग के हेड डॉ अमित चावला की किताब का विमोचन भी महेश भट्ट के द्वारा किया गया. महेश भट्ट के संबोधन के दौरान दर्शकों में बेहद जोश देखने को मिला.
MAHESH BHATT IN MEDIA MELA AT SHARDA UNIVERSIT
मेले में विवि के छात्रों के अलावा दूसरे कॉलेजों के छात्रों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया. मेले के दूसरे दिन पीटीसी प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्रों को विभिन्न टॉपिक जैसे नोटबंदी, जीएसटी, बैंक घोटाला, यूपी उपचुनाव परिणाम के अलावा स्पोर्ट्स और बॉलीवुड से जुड़े विषय दिए गए. छात्र-छात्राओं ने को 30 सेकेंड में दिए गए टॉपिक पर एक टीवी रिपोर्टर की तरह प्रस्तुति दी. पीटीसी के पहली विजेता हैलेन रोजी और उपविजेता विशाल पाठक रहे. आर जे हंट प्रतियोगिता के विनर विशाल शर्मा और उपविजेता अंजली शर्मा रहीं, रंगोली में पोयम त्यागी, राम पटेल संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे जबकि दूसरे स्थान पर वर्षा सिंह व अपराजिता अनुश्री रहीं. ऐडमैड शो की विजेता तान्या, उपविजेता वर्षा सिंह रहीं. स्लोगन लेखन में मेघा वर्मा, मान्या विजयी रहीं. फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अत्याब ख़ान और दीप गुप्ता सफल रहे.

वाद-विवाद प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे कॉर्लोस मोमिन और दूसरे स्थान पर आरोहन रहे. तेजस्वमन, दीक्षांत वर्मा फिल्म स्क्रीनिंग में पहले और दूसरे स्थान पर विजयी रहे. विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल रहे छात्रों को महेश भट्ट के द्वारा ट्रॉफी और सर्टिफिकेट्स दिए गए. मेले के दौरान छात्रों में बेहद उत्साह देखने को मिला.

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय में भविष्य की तकनीकों और उद्योगोन्मुख शोध पर व्याख्यान
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र (2024-25) का आगाज, 16 नए पाठ्यक्रमों के साथ कुल 155 पा...
गलगोटिया विश्विद्यालय, लॉ के छात्रों ने तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को किया जागरूक
बीएचयू आईआईआईटी दीक्षांत समारोह : कॉलेज-विश्वविद्यालय ही नहीं, समाज भी है बड़ा शिक्षक
कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व रेडियोलॉजी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
यूपीएससी की तैयारी पर गलगोटियास कॉलेज में सेमिनार, मेजर अभिनंदन सिंह ने दिए सफलता के मंत्र
द्वितीय जग्गनाथ मूट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
शिक्षण संस्थानों में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस 
जीएनआईओटी  में  ओरिएंटेशन प्रोग्राम "आरब्ध  -2021" के तीसरे दिन “न्यूरो लिंगविस्टिक  प्रोग्रामिंग वर...
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, में मनाया गया अंतर्देशीय भाषा सप्ताह
बिमटेक में वार्षिक खुदरा सम्मेलन 2020 का आयोजन 
एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा बनाये गये मास्क का वितरण
यूनाइटेड काॅलेज : सी. लार्ड. इन्टरटेनमेंट कम्पनी की कार्यशाला सम्पन्न
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में एक दिवसीय स्वदेशी स्टार्टअप कार्यक्रम
शारदा विश्वविधालय के विभिन्य संकायों द्वार बजट से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित
बौद्धिक और भावनात्मक कौशल बनाते हैं असाधारण नेता : प्रो. शांतिश्री डी. पंडित