“प्रधानमंत्री मोदी के पुनः आगमन से जेवर में उत्सव का माहौल”

  • “नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उद्घाटन की तिथि शीघ्र, तैयारियां हुईं तेज”
  • “जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान जारी”

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  का पुनः जेवर आगमन जेवर क्षेत्र ही नहीं वरन् पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि शीघ्र घोषित होने जा रही है, जिसके मद्देनज़र पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह व विकास का माहौल है।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर जेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह पिछले कई दिनों से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की प्रस्तावित ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने हेतु जनजागरण चलाया ज रहा है। इस दौरान महिलाओं, युवाओं, किसानों, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग एवं उत्साह देखने योग्य है।
जेवर के विधायक  धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल जेवर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक भविष्य को नई शिखर तक ले जाएगा। एयरपोर्ट के आस-पास बनने वाली औद्योगिक इकाइयां, निवेश और बुनियादी सुविधाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा।”
जेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह के द्वारा जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री  के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह एयरपोर्ट उनके सपनों को साकार करने वाला होगा। महिलाओं ने इसे आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के नए युग की शुरुआत बताया। वहीं युवाओं ने रोजगार के बढ़ते अवसरों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।”
अंत में विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “यह अवसर केवल एयरपोर्ट के उद्घाटन का नहीं, बल्कि जेवर के उज्जवल भविष्य का उत्सव है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री  का भव्य स्वागत करेंगे।”

यह भी देखे:-

जीएल बजाज संस्थान में स्टार्टअप समिट का आयोजन, उद्योग जगत के विशिष्ट जन हुए सम्मानित
ग्रेटर नोएडा, 3 नवम्बर को भव्य उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रभु की रसोई लगातार जनता को भोजन करवा रही है
बिना पंजीकरण कराए पीजी, गेस्ट हॉउस व होटल संचालन करने पर होगी कार्यवाही
बाराही मेला 2025 का 12वां दिन: लोक संस्कृति, भक्ति और समाज सेवा की त्रिवेणी में डूबा सूरजपुर
फ्लैट खरीदारों को आशियाना दिलाने को ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड ने खोला राहत का पिटारा
शारजाह में हिंदी संवर्धन कार्यशाला: खाड़ी देशों में हिंदी शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल
श्रमिकों के लिए मेगा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया
स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी लव कुमार समेत पुलिस टीम सम्मानित
मॉडर्न स्कूल, ग्रेटर नोएडा में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन
भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय
जेबीएम ग्लोबल स्कूल में "आह्वान 2025–26: द ग्रैंड मस्टर" का भव्य आयोजन, 1200 विद्यार्थियों ने एक साथ...
सुहागिनों ने सुनी करवा चौथ व्रत कथा, अब है चाँद निकलने का इन्तजार
गाजीपुर में रफ्तार का कहरः चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, छह लोगों की मौत
प्रशासन की बड़ी कार्यवाही , हल्दीराम की उत्पादन ईकाई से नमूने लिए, जेवर में मिलावटी मिठाई नष्ट किया ,...
ईएमसीटी के सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई होली