लॉ छात्रों के द्वारा किया गया जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का शैक्षिक भ्रमण

आज दिनांक 4 दिसंबर 2025, दिन बृहस्पतिवार को एक्यूरेट कॉलेज ऑफ़ लॉ के छात्रों ने जिला एवं सत्र न्यायालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का शुभारंभ कॉलेज निर्देशक ने किया।

लॉ छात्रों ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में एडवोकेट देवेंद्र सिंह आर्य के संरक्षण में अस्थाई कारावास (जेल) का निरीक्षण किया। इसके बाद, छात्रों को विभिन्न न्यायालयों में ले जाकर व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया, जिसमें फैमिली कोर्ट, जिला अपर न्यायालय, और जिला एवं सत्र न्यायालय शामिल थे।

इस भ्रमण के दौरान, छात्रों ने कैदियों के बयान दर्ज करने और न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। साथ ही, न्यायालय में रिपोर्ट राइटिंग, रिकॉर्ड संरक्षण, और रिकॉर्ड सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

एडवोकेट देवेंद्र आर्य ने छात्रों को वैज्ञानिक मनोविज्ञान विकसित करने पर बल दिया। इस भ्रमण का संचालन डॉ. अनुज कुमार और विकास कुमार ने किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जिला एवं सत्र न्यायालय के भ्रमण में अंजलि , डॉ. प्रीति सिंह, श्वेता गुप्ता, और अंशिका गुप्ता का सहयोग प्राप्त हुआ।

महाविद्यालय की तरफ से, ग्रुप डायरेक्टर पूनम शर्मा ने छात्रों को भविष्यगामी बधाई और मंगल शुभकामनाएं दीं।

यह भी देखे:-

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत
ग्रेनो वेस्ट में स्पर्श ग्लोबल स्कूल का शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह का भव्य आयोजन, जुटे सैकड़ों श्रद्धालु
न्यायालय के आदेश पर सरकारी डॉक्टर और वकील पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
उद्यमियों की समस्याओं को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण अधिकारी से आईआईए पदाधिकारियों ने की मुलाकात
आई.ई.सी. कॉलेज में डॉ. कलाम की पुण्यतिथि का आयोजन
किसान करेंगे ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय का घेराव
रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा को एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग अवार्ड 2025-26 में मिला प्...
शिक्षा मित्रो के आंदोलन को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दिया समर्थन
जीएनआईओटी एमबीए इंस्टिट्यूट में  "महिलाएं क्या चाहती हैं " विषय पर चर्चा का आयोजन 
विधायक तेजपाल नागर ने किया सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास
दनकौर में सावन के अंतिम सोमवार पर किया भंडारा
स्वामित्व योजना : गांव में रहने वालों को मिलेगा अपनी संपत्ति का पूरा रिकार्ड- पीएम मोदी
ग्रेटर नोएडा: फैक्ट्री में लगी भीषण आग
ह्यूमन टच फाउंडेशन ने निर्धन बच्चों के साथ मनाई दीपावली
यमुना प्राधिकरण किराए पर देगा ऑक्सीजन , पढ़ें पूरी खबर