गलगोटिया कॉलेज में “विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद” का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा। गैलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद’ (VBYLD) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर जिले के विभिन्न सरकारी और सीबीएसई स्कूलों से आए 130 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवा नेतृत्व, नवाचार और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था। इसके तहत प्रतिभागियों के लिए दो प्रमुख वर्ग—सांस्कृतिक ट्रैक और नवाचार ट्रैक—में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें भाषण, कहानी लेखन, पेंटिंग, कविता लेखन, लोक नृत्य (समूह), लोक गीत (समूह) और विज्ञान प्रदर्शनी (साइंस मेला) शामिल रहे।

मुख्य अतिथि  महिपाल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी, ने छात्रों को “विकसित भारत @ 2047″ के विज़न में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन सत्र में गलगोटिया कॉलेज के विज़न पर प्रकाश डाला गया, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार-आधारित शिक्षा और समग्र विकास के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने की बात कही गई।

गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सीईओ डाॅ. ध्रुव गलगोटिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “यह संवाद मंच छात्रों को नवाचार और रचनात्मकता के लिए प्रेरित करता है, जो उन्हें भविष्य के लीडर बनने में मदद करेगा। युवा शक्ति ही विकसित भारत @ 2047 की कुंजी है।”

प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

  • लोक गीत (समूह): प्रथम डीपीएस नोएडा, द्वितीय वनस्थली पब्लिक स्कूल, तृतीय विश्व भारती स्कूल।
  • लोक नृत्य (समूह): प्रथम विश्व भारती पब्लिक स्कूल, द्वितीय जीआर ग्लोबल एकेडमी।
  • साइंस मेला: प्रथम अभय प्रताप सिंह (डीएलयूफ़ वर्ल्ड स्कूल)।
  • भाषण: प्रथम सृष्टि (एसिसी कॉन्वेंट), द्वितीय रिद्धि (मयूर स्कूल), तृतीय सिया (डीपीएस ग्रेटर नोएडा)।
  • कविता लेखन: प्रथम श्रीवंती दास (विश्व भारती पब्लिक स्कूल), द्वितीय कृतिका (मयूर स्कूल), तृतीय रुमैसा (डीपीएस ग्रेटर नोएडा)।
  • कहानी लेखन: प्रथम अज़का, द्वितीय अरुणिमा (एसिसी कॉन्वेंट), तृतीय राइशा (मॉडर्न स्कूल)।
  • पेंटिंग: प्रथम दीपिका बर्नवाल (गगन पब्लिक स्कूल), द्वितीय अर्णव कुमार (डीएलयूफ़ वर्ल्ड स्कूल), तृतीय एंजल शाक्या (मॉडर्न स्कूल)।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागी स्कूलों, फैकल्टी कोऑर्डिनेटरों, स्वयंसेवकों और युवा कार्यक्रम मंत्रालय को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

यह आयोजन न केवल छात्रों की प्रतिभा को मंच देने वाला रहा, बल्कि “विकसित भारत @ 2047” के विज़न को साकार करने की दिशा में युवाओं की भूमिका को भी रेखांकित करता है।

यह भी देखे:-

प्रधानमंत्री मोदी किया रुद्राभिषेक और आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण
ब्रम्हचारी कुटी में रुद्राभिषेक, अखण्ड पाठ के साथ हुआ भंडारा
जिलाधिकारी मेधा रूपम हुईं सख्त — क्लब, बार, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को दिए कड़े निर्देश
बेटा-बेटी एक समान, शिक्षा है सबका अधिकार आदि नारों से सुसज्जित प्रदेश में स्कूल चलो अभियान प्रारम्भ
मनरेगा का नाम बदलने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन
दिवाली पूर्व संध्या पर ईएमसीटी की टीम के द्वारा 150 परिवारों को राशन, मिठाई पाकर बच्चो और बड़ो के च...
प्राधिकरण के अधिकारियों को नेफोमा टीम ने कराया डार्क स्पॉट का सर्वे ।
गलगोटिया विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति ने कार्यभार संभाला।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला संरक्षक बनें,मुकेश कसाना
दिल्ली सरकार : शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ की सहायत,, ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओ ने सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई
ग्रेटर नोएडा में एक्सपायरी शराब-बीयर का बड़ा खेल पकड़ा गया, नकली स्टिकर लगाकर हजारों बोतलें बेच रहा ...
मीडिया जगत के ध्रुव तारा हैं रामनाथ गोयनका: सीएम योगी
गौतम बुद्ध नगर में पश्चिम प्रांत के युवाओं का “विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन” AAP सांसद संजय सिंह बोले PE...
पति के बेवजह शक के चलते पत्नी ने दे दी जान
पेट्रोल-डीजल को दायरे में लाने पर चर्चा, होटल-रेस्टोरेंट से खाना मंगाना हो सकता है महंगा