ईएसआई हॉस्पिटल नोएडा में टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित

गौतम बुद्ध नगर, 22 नवंबर 2025।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशों के तहत आज ईएसआई हॉस्पिटल, सेक्टर-22 नोएडा में रहम फाउंडेशन द्वारा टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आर. पी. सिंह ने दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहम फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. धीरज भार्गव उपस्थित रहे। इस अवसर पर ईएसआई हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. संगीता माथुर, डॉ. तनवीर करीम, डॉ. सीमा कालरा, अंबुज पांडेय, रविन्द्र राठी, रजनी यादव और मंजुलता सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुल 25 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। जिला कार्यक्रम समन्वयक अंबुज पांडेय ने मरीजों को टीबी से बचाव, नियमित दवा सेवन और संपूर्ण उपचार अवधि का पालन करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि टीबी का समय पर और लगातार इलाज ही पूर्ण स्वस्थ होने की कुंजी है।

रहम फाउंडेशन की यह पहल टीबी मरीजों के पोषण स्तर में सुधार लाने और उन्हें उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी देखे:-

RWA BETA- 1 ने सेक्टर में किया पौधरोपण
लखनऊ : सपा सांसद आजम खां अस्पताल से डिस्चार्ज, सीतापुर ले जाने की तैयारी
एयर क्वालिटी बन रही इम्यूनिटी की सबसे बड़ी दुश्मन
दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में जीती बाजी
LPG Price, PF-Aadhaar Linking से जुड़े नियम सहित ये 6 बदलाव आज से हो गए हैं लागू, आप भी जानिए
जामिया मिलिया की स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट पर 3 माह के लिए लगी रोक
शारदा अस्पताल में आयोजित हुआ फायर मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को आग से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी
आईआईएमटी कॉलेज समूह में "स्व-लक्ष्य 2024" का शुभारंभ
पुष्प प्रदर्शनी में सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट और गोलचक्कर भी बनेंगे आकर्षण का केंद्र
पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसायटी द्वारा दुर्गा पूजा , भंडारा कल
एक दिन पहले मंगाई थी रस्सी, इसी से बने फंदे पर लटका मिला शव
संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का परी निर्माण दिवस श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया
2.4 डिग्री सेल्सियस की ठंड में "स्कूल यूनिफॉर्म" पाकर खिले उठे बच्चों के चेहरे...
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा में सिर और गले के कैंसर पर आयोजित हुई विशेषज्ञों की कॉन्फ्र...
बिसरख पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक, लूटे गए मोबाइल और नशीली दवाएं बरामद
विरोध प्रदर्शन : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक व संयुक्त मोर्चा ने कृषि बिल जलाया