एस्टर स्कूल ग्रेटर नोएडा में खेल और संस्कृति का भव्य संगम

ग्रेटर नोएडा। एस्टर स्कूल ग्रेटर नोएडा में 22 नवंबर 2025 को वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। सुरम्य परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस्टर संस्थान समूह के अध्यक्ष डॉ. वी. के. शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि का अभिनंदन व स्वागत गान से की गई। प्राचार्या प्रीति शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का हरित पौध भेंटकर स्वागत किया।

इसके बाद डॉ. शर्मा द्वारा विद्यालय ध्वज फहराया गया, जिसके उपरांत छात्रों ने एस्टर गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और बैंड की अगुवाई में हुआ मार्च पास्ट समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा।

खेलोत्सव का शुभारंभ स्पोर्ट्स कैप्टन अर्णव सिंह चौहान एवं आराध्या नागर द्वारा मशाल प्रज्ज्वलन से हुआ। उपप्राचार्य जयवीर सिंह डागर ने सभी प्रतिभागियों को खेल प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए छात्रों को विविध पुरस्कार प्रदान किए गए।

वार्षिक प्रदर्शन में सबसे विशिष्ट उपलब्धि हेतु ‘पंडित रूपचंद ट्रॉफी’ वैभवी सिंह को मिली, जबकि शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए ‘चेयरमैन ट्रॉफी’ प्रतिष्ठा को प्रदान की गई। बोर्ड परीक्षाओं में भी छात्रों ने अद्भुत प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं में विज्ञान वर्ग में श्रेय राय, वाणिज्य वर्ग में वैभवी सिंह और कला वर्ग में श्वेता भाटी को सम्मानित किया गया। दसवीं में प्रथम भव्या झा, द्वितीय अदिति नगर और तृतीय दिव्यांशु राय को पुरस्कृत किया गया।

12वीं में 13 छात्रों जबकि 10वीं में 36 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बहुमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ पाठ्यक्रम सहगामी गतिविधियां व खेल अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि एस्टर समूह के विद्यालय इस दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।

महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन डॉ. शर्मा द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारों को उड़ाकर किया गया। इसके बाद प्री-नर्सरी, नर्सरी व केजी के बच्चों द्वारा सुंदर ड्रिल प्रदर्शन किया गया। कक्षा 3 से 6 तक चारों सदनों के मध्य फ्राॅगी वैलून ब्लास्ट, हर्डल हैवेक, बैलेंस ग्लिज और वैटन रिले रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। परिणामस्वरूप टैगोर सदन प्रथम, नेहरू सदन द्वितीय और गांधी सदन तृतीय स्थान पर रहे। वार्षिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए टैगोर सदन को ट्रॉफी प्रदान की गई।

प्राचार्या प्रीति शर्मा ने वार्षिक शैक्षणिक, खेल एवं सहगामी गतिविधियों का विस्तृत विवरण अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विश्व संस्कृति पर आधारित अरबी, जापानी और अफ्रीकन नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रैंड फिनाले की धमाकेदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम को चरम पर पहुंचा दिया।

कार्यक्रम में संस्थान समूह के निदेशक सिद्धार्थ शर्मा, आशा शर्मा, डॉ. श्रुति शर्मा, वैभव शर्मा, चारू शर्मा एवं शैक्षिक सलाहकार एस.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उपप्राचार्य जयवीर सिंह डागर द्वारा आभार व्यक्त करते हुए और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

यह भी देखे:-

ग्रेनो प्राधिकरण के उदासीनता से परेशान हैं ग्रामीण
जगनपुर महापंचायत में किसानों की चेतावनी , मांग पूरी करो नहीं तो ...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय ने मनाया विश्व दिव्यांगता दिवस और दिव्यांग अधिकार क्लिनिक की द्वितीय वर्षगां...
अजनारा ली गार्डन के क्लब का निर्माण 20 दिन में होगा शुरू, तीन माह में क्यू टावर का पजेशन
गौरक्षा के नाम पर कानून अपने हाथ में न लें कार्यकर्त्ता : अर्पणा सिंह जिलाध्यक्ष गौ रक्षा सेवा समिति
फार्माइनोवेट समिट 2024: गलगोटिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने आयोजित किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, दवा खोज और ...
ग्रेटर नोएडा में “स्वर्ण आरंभ–प्ले स्कूल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026” का भव्य आयोजन, प्रारंभिक शिक्षा के उत...
ग्रेटर नोएडा में पर्यावरण संरक्षण की नई पहल: एसटीपी स्लज से बनेगी खाद, सोलर तकनीक का होगा इस्तेमाल
ग्रेटर नोएडा: पल्लेदार का शव मिलने से सनसनी
राष्ट्रीय एकता दिवस :  वूमेंस ऑन व्हील्स ने  की साइकिलिंग, देश को प्रदूषण मुक्त रखने की ली शपथ 
गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने वाले एनसीसी कैडेट्स को दी गई ट्रेनिंग
सपा को बड़ा झटका: मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
कल का पंचांग, 7 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सपा ने दिया धरना
कल का पंचांग, 6 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आम जनता को महंगाई की मार, आज फिर बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें अपने शहर का रेट