ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बड़े फैसलों की बौछार—ट्रांसपोर्ट-लॉजिस्टिक हब को मिली हरी झंडी, बिल्डरों पर गिरी गाज

–ग्रेनो प्राधिकरण की 141वीं बोर्ड बैठक में दोनों प्रोजेक्ट के अलाइनमेंट पर लगी मुहर
–105 मीटर रोड के कॉरिडोर पर 1.8 किलोमीटर मेट्रो रूट, यात्रियों को होगी सुविधा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की दो बड़ी परियोजनाएं एक कदम और आगे बढ़ गई हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 141वीं बोर्ड बैठक में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब के अलाइनमेंट तय करते हुए मास्टर प्लान 2041 में सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इससे मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब को मेट्रो लाइन से और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब को रेलवे लाइन से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है।

शनिवार को आईडीसी व नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक कुमार की अध्यक्षता और अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार मौजूदगी में बोर्ड के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया, जिसे बोर्ड ने मंजूर कर लिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की तरफ से ये प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे गए। दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और नेशनल इंडस्ट्रियल कार्पोरेशन मिलकर ग्रेटर नोएडा में तीन बड़ी परियोजनाएं, इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब विकसित की जा रही हैं। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में कई बड़ी कंपनियों का भूखंड आवंटित कर दिए गए हैं, जिन पर उद्योग चल रहे हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त कर दी गई है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब को जोड़ने के लिए नई रेलवे लाइन बनाई जानी है, ताकि यहां से मुंबई और कोलकाता के बीच औद्योगिक उत्पादों की ढुलाई आसान हो सके। इसका अलाइनमेंट तय हो चुका है। इस लाइन को मास्टर प्लान 2041 में सम्मिलित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव रखा गया, जिसे बोर्ड ने मंजूर कर दिया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा डिपो से मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब तक मेट्रो लाइन का भी अलाइनमेंट तय करते हुए मास्टर प्लान 2041 में सम्मिलित करने का प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखा गया, जिस पर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। यह रूट लगभग 1.8 किलोमीटर लंबा होगा। यह 105 मीटर रोड के कॉरिडोर में एलिवेटेड लाइन बनेगी। बोर्ड बैठक में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ सुनील कुमार सिंह, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ सुमित यादव, यीडा के एसीईओ नागेन्द्र प्रताप, नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ कृष्णा करुणेश, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक वित्त स्वतंत्र गुप्ता, ओएसडी गुंजा सिंह, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
यू० पी० इन्टरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित गलगोटियाज विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित “च...
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई
बड़ी ख़बर: JSW पेंट्स ने Akzo Nobel India का अधिग्रहण पूरा किया, 61.2% हिस्सेदारी पर कब्ज़ा
रोह‍िंग्‍या के मुद्दे पर योगी-मोदी पर बरसे सांंसद संजय स‍िंंह
नेशनल हाईवे 24 के फास्ट लेन में खराब ट्रक से टकराई बाइक, दो की मौत
यमुना  प्राधिकरण दस साल बाद निकाल रहा गुप हाउसिंग योजना
यूपीसीए के सहयोग से बीसीसीआई द्वारा समर्थित टी20 लीग के लिए गौड़ ने किया गोरखपुर लायन्स क्रिकेट टीम क...
India Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में 10,929 नए मामलों के साथ 392 लोगों की मौत
लखनऊ : सपा सांसद आजम खां अस्पताल से डिस्चार्ज, सीतापुर ले जाने की तैयारी
जाट समाज का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ
सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा संजना सिंह ने NEET परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
यूपीआईटीएस 2024: कल 25 अक्टूबर को होगा आगाज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने साझा ...
लखीमपुर कांड: मंत्री के बेटे के पुलिस के सामने हाजिर होते ही सिद्धू ने तोड़ा अनशन
तीन कृषि बिल के विरोध मे भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन
जापानी निवेशकों की YEIDA में रुचि, मेडिकल डिवाइस पार्क में संभावनाओं का जायजा